×

समुद्र की गहराई में रहते है ये अनोखे प्राणी

 

जयपुर। समुद्री में कुदरत ने बहुत ही खूबसूरत बनाई है। इस दुनिया में प्रकृती के कई अजुबे देखने को मिलेंगे। यह दुनिया दिखने जितनी खूबसूरत है उतनी ही खतरनाक भी है।  कुछ जीव बहुत ही अजीबोगरीब है जिनमें कुदरती कुछ न कुछ करिश्में है जो लुभाने पर मजबूर कर देती है। जैसे

स्टोन फिश –

यह जहरीली और छुपने में उस्ताद है। स्टोन फिश में यह दोनों गुण हैं। ये लगती भी एक पत्थर जैसी है और इसके ऊपर शैवाल उग जाते हैं। इसको छूते ही इतने सख्त सूई जैसे कांटे चुभ जाते हैं जो कि जहर बुझे होते हैं। यह दुनिया की कुछ सबसे जहरीली मछलियों में से एक है जिससे इंसान की जान भी जा सकती है।

इलेक्ट्रिक ईल –

इसका नाम भले ही इलेक्ट्रिक ईल हो लेकिन असल में यह मछली ईल नहीं बल्कि नाइफफिश नस्ल की है। अपने शिकार को यह 600 वोल्ट तक का बिजली का झटका दे सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि यह अपनी हाई वोल्टेज ऊर्जा का इस्तेमाल एक ट्रैकिंग डिवाइस के तौर पर भी करती है, बिल्कुल वैसे ही जैसे चमगादड़ का ईको-लोकेशन फॉर्मूला।

वाइपर फिश –

यह बेहद खतरनाक दिखने वाली मछली गहरे सागरों में पाई जाती है। उच्च् दबाव, अंधेरे और बहुत कम भोजन पर जीवित रहने वाली यह मछली मुश्किल वातावरण के लिए खास तौर पर ढली होती है। अगर कोई शिकार वाइपर फिश के पास से गुजरता है तो इसके बड़े मुंह और तीखे दांतों से बचने की कम ही संभावना होती है।

मड स्किपर –

इस मछली के बारे में कहा जाता है कि वह निर्णय नहीं कर पाती कि उसे पानी में रहना ज्यादा पसंद है या धरती पर। इसीलिए ये ऐसे समुद्री इलाके में रहती हैं जहां ज्वार के समय पानी हो और भाटा के समय सूखा। मेंढक जैसी एम्फीबियन प्रजाति की ही तरह यह भी अपनी त्वचा से सांस ले सकती हैं।