×

ये जीव देते हैं कुदरत का एक अनोखा उपहार

 

जयपुर। जैसा की हम सब जानते ही है की कुदतर ने बेहद ही नायाब तरीके से प्रकृति को बनाया है। हर कड़ी को एक दुसरे से जोड़ रखा है। अगर एक कड़ी भी टुटी तो सारी प्रकृती डगमागा जाती है। ऐसे ही प्रकृती की एक कड़ी है। जो शिकारियों से बचने के लिए शिकारियों को एक अच्छा सा तोहफा देते है।

पेरुवियन गुआनो की बीट

पंछियों की बीट में कई विस्फोटक भी होते हैं। पेरुवियन गुआनो की बीट में बहुत अधिक फास्फोरस है। समुद्र के किनारे पत्थरों पर मिलते हैं बीट को खाद के रूप पर भी इस्तेमाल किया जाता है, जिससे विस्फोटक भी बनाते हैं। यूरोप इसके अहम निर्यातक है।

कोचनिएल बग

मादा गुबरैले की इस विशेष प्रजाति कोचनिएल बग से डाई के लिए जबरदस्त लाल रंग मिल है। इस कीड़े के कवच के पीसने से खाने का लाल रंग मिलता है। इस लाल रंग को दही, जेली, आइसक्रीम या मछली में भी इस्तेमाल किया जाता है। खाने के डिब्बे पर अगर ई-120 वें लिखा हो तो समझ लीजिए कि आप कोचनील कीड़े से बना रंग खा रहे हैं।

चिवेट बिल्ली के मल

सोचकर भले ही आप नाक मुंह सिकोड़ें, लेकिन चिवेट बिल्ली के मल से दुनिया की सबसे महंगी कॉफी निकलती है। एक किलो कॉफी का दाम 1,000 यूरो तक होता है। चिवेट बिल्ली कॉफी के फल खाती है तो उसकी आंतों में उपस्थित विशेष एंजाइम कॉफी के बीचों को कुछ इस तरह में बदलते हैं कि मल के साथ स्वादिष्ट कॉफी निकलती है।