×

चिंपैंजी की तरह दिखने वाले ये अफ्रीकन एप्स बुरे लोगों से करते है प्यार

 

जयपुर। इंसान हमेशा से ही सही गलत का सही निर्णय लेने में सक्षम है और वो अच्छे और मददगार लोगों को ज्यादा पसंद करता है। ये खूबी इंसान के अंदर पैदा ने के कुछ दिनों में ही विकसित हो जाती है। आपको बता दे कि तीन महीने का बच्चा भी एक अच्छे और गंदे व्यक्ति में पहचान कर लेता है, और इसी के साथ उसका व्यवहार उस व्यक्ति के प्रति वैसा ही हो जाता है। लेकिन दुनिया में कुछ जीव ऐसे भी है जो बुरे लोगों को बहुत ही पसंद करते है उनको बुरी चीज़ें बहुत ही अच्छी लगती है।

बता दे कि बोनोबोस की कहानी उलट है, चिंपैंजियों की तरह दिखने वाले ये अफ्रीकन एप्स वही जानवर हैं, जिनके जीन मनुष्य के जीन से 98 फीसदी मेल खाते हैं यानी ये हमारे पूर्वज है। लेकिन कुछ वैज्ञानिक मानते है कि ये हमारे पूर्वज नहीं हो सकते हैं। आपको जानकारी दे दे कि बोनोबोस एक शांत प्राणी माना जाता है, लेकिन एक शोध से ज्ञात हुआ है कि यह शांत लोगों की बजाय सक्रिय और गंदे लोगों की तरफ ज्यादा आकर्षित होता है।

जानकारी दे दे कि ड्यूक यूनिवर्सिटी ने इन पर ये शोध किया है। बोनोबोस बुरे बर्ताव वाले व्यक्ति की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। इससे ये बात तो साबित होती है कि बोनोबोस को रुखे स्वभाव वाले लोग ज्यादा पसंद होते हैं। वैज्ञानिक कहते है कि यह उनकी मानसिक क्षमता को दर्शाता है इसी के साथ शोधकर्ता बताते है कि ये शोध बोनोबोस के अस्तित्व हो बचाये रखाने में काफी मददगार साबित हो सकता है।