×

इन दोनो नदियों का पानी एक ही धारा में बहता है लेकिन विलिन नहीं होता है

 

जयपुर। दुनिया में कई रहस्य है जो देखने में बहुत ही विचित्र लगते है। इनको मानना असंभव है लेकिन फिर भी यकिन करना पड़ता है। मनाउस ब्राजिल में दो नदीयाँ  रिवो निग्रो और  रिवो सोलिमोएस यह एक दुसरे से मिलती है और इनके संगम से निचली अमेजान नदी का निर्माण होता है। लेकिन इसकी सबसे विचित्र बात है कि  इन दोनो नदीयों का जल एक दूसरे मे विलिन नहीं होते हैं और एक दूसरे में बिना विलिन हुये लगभग 6 किमी तक बहती है।

यह विचित्र घटना दोनो नदीयो के जल के परस्पर-विरोधी गुणो के कारण होती है। आपको बता दे कि रिओ निग्रो का जल अपने नाम के अनुरूप काला है और इसके जल मे कोई तलछट या मिट्टी नही है, काली चाय के जैसा रंग कोलंबीया के जंगलो के वनस्पतिक अवशेषो के मिल जाने से हो जाता है। इसका तापमान लगभग 28° C है और धीमी गति बहती है। इसी तरह से रिओ सोलिमोएस जिसका रंग  क्रीमी कॉफ़ी  जैसा है जो कि एंडीस पर्वत श्रृंखला से बहने के दौरान उसमे मिली तलछट या मिट्टी के रंग के कारण बन जाता है।

इसका जल थोड़ा शीतल है, और इसकी बहने की रफ्तार तेज अर्थात 6 किमी/घंटा है। शोधकर्ताओँ ने बताया कि दोनो नदीयों के जल के संघटको, गति, तापमान और घनत्व के कारण दोनो नदीयो का जल आपस में विलिन नही होता है। धाराओ मे भंवर द्वारा उत्पन्न बाधाओं के फलस्वरूप इन दोनों को मजबूरन मिलना पड़ता है। इन दोनो नदियों का रंग इतना अलग है कि अंतरिक्ष से ली गयी तस्विरों मे भी स्पष्ट दिखायी देता है। यह मनाउस ब्राजिल का एक प्रसिध्द पर्यटन स्थल बन गया है।