×

धरती पर सबसे पहले जीवों के आने का रहस्य पता चल गया है

 

जयपुर। अब तक यह सवाल काफी लोगों का सिर खा चुका है कि दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा आया। अब मुर्गी को तो पता नहीं लेकिन वैज्ञानिकों ने इस रहस्य को जरूर सुलझा लिया है कि सबसे पहले धरती पर जीव जंतु किस तरह अस्तित्व में आए थे। जी हां, दोस्तों यह राज़ अब खुल चुका है।

हालांकि यह पता करने में इंसान को काफी साल लग गए। लेकिन हाल ही में ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस बात का पता लगा लिया है। हम आपको बता दे कि मध्य ऑस्ट्रेलिया की प्राचीन अवसादी चट्टानों का विश्लेषण करके वैज्ञानिकों ने यह तथ्य खोज लिया है। शोधकर्ता बताते हैं कि इन नतीजों से यह पता चलता है कि धरती पर सबसे पहले जीव जंतुओं का विकास 65 करोड़ वर्ष पहले शैवाल के जन्म के साथ ही शुरू हुआ था।

इस बारे में मुख्य शोधकर्ता प्रोफेसर जोशेन ब्रोक्स बताते हैं कि हमने इन चट्टानों को पीसकर चूर्ण बना दिया और प्राचीन जीवों के अणुओं को इसमें से निकालने में सफलता हासिल कर ली है। साथ ही यह भी मालूम चल गया है कि शैवाल के वजूद के साथ ही पृथ्वी पर जीवों की उत्पत्ति होनी प्रारंभ हो गई थी। आपको बता दे कि शैवाल जल में पाया जाने वाला एक प्रकार का कवक है।