×

महिलाओं की सूंघने की क्षमता पुरुषों से होती है कई गुना अधिक

 

जयपुर। वैसे तो मनुष्य की गंध उसके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताती है लेकिन जमाना अब बदल गया है। आज के दौर में चारों ओर परफ्यूम और डियोड्रेंट का बोलबाला है जिसके कारण से मनुष्य की प्राकृतिक खुशबू को लगभग खत्म कर देती है। आपको बता दे कि गंध को महसूस करना भी मनुष्य के ऊपर निर्भर करता है। महिला कुछ हद तक आपकी उनसे सूंघने की कमतर क्षमता भी जिम्मेदार है। इसी रोचक विषय पर हाल ही में एक शोध किया गया है।

जिसमें बताया गया है कि महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले गंध ज्यादा तीव्रता से महसूस होती है। अमेरिकी साइकोलॉजिस्ट कहते है कि महिलाएं खुशबू या बदबू के प्रति ज्यादा संवेदनशील होती हैं जिसका सबसे मुख्य कारण उनकी विशिष्ट शारीरिक संरचना होती है। वैज्ञानिकों ने बताया कि हमारे शरीर का सेंट्रल स्मैल प्रोसेसर ऑल्फैक्ट्री बल्ब होता है, जो कि सूंघने संबंधी संकेतों का मस्तिष्क और नाक के मध्य आदान-प्रदान करने का काम करता है।

Bad Smell Disgusts Man

साओ पाउलो यूनिवर्सिटी के शोध के अनुसार महिलाओं के इस हिस्से में पुरुषों की तुलना में ज्यादा कोशिकाएं होती हैं। इसलिए वो गंध के प्रति जल्दी प्रतिक्रिया देती है। आपको बता दे कि यह अकेला ऐसा अध्ययन नहीं है जो ऐसा दावा करता है कि महिलाएँ की सूँघने की क्षमता बहुत ही ज्यादा होती है। इससे पहले भी फिल्डेल्फिया के मोनेल केमिकल सेंसेस सेंटर द्वारा किये गये शोध में  बताया गया था कि पुरुषों की सूंघने की क्षमता का संबंध उनकी आदतों से भी मेल खाता है। महिलायें इसमें आगे रहती है।