×

ब्रह्मांड में मिली सुपर अर्थ, जो धरती से है तीन गुना बड़ी

 

जयपुर। ब्रह्मांड में कई शोध करने के बाद वैज्ञानिकों ने एक धरती की खोज की है। जिसको सुपर अर्थ का नाम दिया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मानव के प्रवास की संभावना वाले पृथ्वी के समान  एक और ग्रह की खोज की है। क्या आपको इस बात पर यकीन है की क्या उस सुपर अर्थ पर इस धरती जैसा जीवन हो सकता है। क्या उस पर ऐसा वातावरण हो सकता है। यह सुपर अर्थ आपनी पृथ्वी से महज 21 प्रकाशवर्ष दूर है, जिसकी सतह पर पानी पाए जाने की वैज्ञनिक संभावना जता रहे हैं।

इसकी खोज के लिए अनुसंधानकर्ताओं ने रेडियल वेग तकनीक का प्रयोग किया है। जानकारी के लिए बता दे की  इस तकनीक के तहत अपने गुरुत्वाकर्षण केंद्र की परिक्रमा करने वाले ग्रह की स्थिति में परिवर्तन को मापा जाता है। कैनरी द्वीपसमूह के इंस्टीट्यूटो डि एस्ट्रोफिसिका डि केनरियास के वैज्ञानिकों ने इस सुपर अर्थ का पता लगाया है, इस सुपर अर्थ का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान से तीन गुना माना जा रहा है।  वैज्ञानिकों का कहना है कि यह ग्रह सामीप्य के कारण अधिक दिलचस्प हो जाता है।

और यह 21 प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित हैं। ऐसे ‘सुपर-अर्थ’ में अगर जीवन की संभावना सच में बदल जाये तो इंसानों के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं होगी। वैसे इस सुपर अर्थ पर अभी कई परीक्षण चल रहे है। इसके सारे परीक्षणों का नतिजा अगर सही निकलता है तो ये ग्रह भी इंसानों के हक़ में होगा जिस पर धरती की तरह जीवन हो सकता है।