×

जानिए ऑक्टोपस क्या है और इसके बारे में कुछ रोचक तथ्य

 

जयपुर। ऑक्टोपस एक समुद्र की प्राणी होता है। इस प्राणी को इसके शरीर की उच्च कोटि रचना और संगठन के लिए जाना जाता है। वैज्ञानिक बताते है कि ऑक्टोपस की लगभग 300 प्रजातियां पायी जाती है,जो कि सभी अपने आप में अद्भुत प्राणी है।

यह समुद्री प्राणी 10 सेमी. से लेकर 50 फुट तक लंबे हो सकते हैं। लोगों द्वारा इस अष्टबाहु प्राणी कहा जाता है लेकिन वास्तव में इसकी 6 ही भुजाएं होती है, बाकी की दो टांगे होती है। वैज्ञानिकों ने ऑक्टोपस की बहुत सी रोचक बातों को पता लगाया है, जिसके के कारण ये अन्य प्राणियों से अलग होता है।

सबसे पहली बात ये होती है कि इस प्राणी के 3 दिल होते हैं।इनमें से एक दिल का काम पूरे शरीर में रक्त का संचार करना होता है,जबकि दो इसके गलफड़े से गुजरते हैं। इसका खून नीले रंग का होता है, वैज्ञानिक इसका में बताते है कि इसके शरीर में तांबे की बड़ी मात्रा के कारण ऐसा होता है।

वैज्ञानिक बताते है कि ऑक्टोपस एक बुद्धिमान प्राणी होता है,इसलिए इसे बिना बेहोश किये इसकी सर्जरी करना गैर—कानूनी होता है। कई बार ऐसा भी होता जब इन्हे ज्यादा भूख लगती है तो ये अपनी भुजा या टांग को भी खा जाते हैं। वैज्ञानिको के मुताबिक इसका जीवनकाल बहुत ही छोटा होता है, यह मात्र छ: महिने तक ही जीवित रहता है।

अध्ययन के बाद खुलासा किया गया है कि इसकी चमड़ी एक घंटे में 170 बार रंग बदल सकती है। ऑक्टोपस की कुछ प्रजातियां इतनी जहरीली होती है कि महज एक बार काटने मात्र से ही मनुष्य की मौत हो जाती है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इसे उत्तर और दक्षिण कोरिया जीवित ही खाया जाता है।

वैज्ञानिकों ने अध्ययन के बाद ऑक्टोपस के बारे कुछ रोचक बातों की जानकारी ली है। वैज्ञानिक बताते है कि ऑक्टोपस के 3 दिल होते है। इनमें से एक दिल का काम पूरे शरीर में रक्त का संचार करना होता है,जबकि दो इसके गलफड़े से गुजरते हैं। इसका शरीर में तांबे की अधिक मात्रा होने के कारण इसका खून नीला होता है। इसकी चमड़ी एक घंटे में 170 बार रंग बदल सकती है। कई बार ऐसा भी होता जब इन्हे ज्यादा भूख लगती है तो ये अपनी भुजा या टांग को भी खा जाते हैं। जानिए ऑक्टोपस क्या है और इसके बारे में कुछ रोचक तथ्य