×

Surya Grahan 2 August 2025: क्या सच में आज लगेगा सूर्य ग्रहण? यहां पढ़े सूरज गायब होने की खबरों की सच्चाई 

 

क्या आज सूर्य ग्रहण है? 2 अगस्त को 'सदी के सबसे लंबे सूर्य ग्रहण' की खबरें पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पिछले कुछ हफ़्तों से ऐसे कई दावे वायरल हो रहे हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि आज यानी 2 अगस्त, 2025 को पूरी दुनिया में एक दुर्लभ खगोलीय घटना घटेगी। फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनलों के थंबनेल तक, कहा जा रहा है कि 2 अगस्त को सूर्य 6 मिनट के लिए छिप जाएगा। क्या वाकई इस दावे में कोई सच्चाई है? या आपको आधा सच बताया जा रहा है? आइए जानते हैं कि यह दावा कितना सच है? 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण नहीं होगा! भ्रम दूर करें, जानें असली तारीख और समय

तथ्यों की जाँच: नहीं, 2 अगस्त, 2025 को कोई सूर्य ग्रहण नहीं है
NASA, Timeanddate.com के अनुसार, 2 अगस्त, 2025 को कोई सूर्य ग्रहण नहीं होगा। यह एक फ़र्ज़ी दावा है जो बिना किसी वैज्ञानिक पुष्टि के इंटरनेट पर फैलाया गया है। नासा के आधिकारिक कैलेंडर में आज यानी 2 अगस्त 2025 को किसी भी प्रकार के ग्रहण की पुष्टि नहीं है। भारत सरकार की खगोलीय इकाई और मौसम विभाग ने भी किसी ग्रहण की सूचना नहीं दी है।

सच्चाई क्या है? असली सूर्य ग्रहण कब लगेगा?
वायरल दावे के मूल में एक भविष्य की खगोलीय घटना है:
2 अगस्त 2027 को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा, जो लगभग 6 मिनट 23 सेकंड तक चलेगा। इसे "सदी का सबसे लंबा ग्रहण" कहा जा रहा है, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण मुख्यतः स्पेन, उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के देशों में दिखाई देगा।

2025 में अगला सूर्य ग्रहण कब है?
आपको बता दें कि 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लग चुका है। दूसरा आंशिक सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को होगा।

यह अफवाह कैसे फैली?
कुछ फ़र्ज़ी वेबसाइटों और यूट्यूब चैनलों ने 2027 के ग्रहण की जानकारी को तोड़-मरोड़कर 2025 में जोड़ दिया। "6 मिनट का अंधकार", "सदी का ग्रहण" जैसे शब्दों ने लोगों को भ्रमित कर दिया और लोग सोचने लगे कि आज यानी 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण लग रहा है। और गूगल पर "2 अगस्त को सूर्य ग्रहण" सर्च ट्रेंड करने लगा।आपको बता दें कि आज यानी 2 अगस्त, 2025 को सूर्य ग्रहण लगने का दावा पूरी तरह से झूठा है।

2 अगस्त, 2025 को कोई ग्रहण नहीं है।
6 मिनट के अंधकार की बात झूठ है।
असली लंबा ग्रहण 2 अगस्त, 2027 को होगा।
2025 का कोई भी ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
2 अगस्त, 2025 को कोई सूर्य ग्रहण नहीं है। यह सिर्फ़ एक वायरल अफ़वाह है, असली ग्रहण 2027 में है।