×

धरती पर प्राणियों की उत्पत्ति का रहस्य हुआ उजागर, जानिए यह अनोखा खुलासा

 

जयपुर। अक्सर यही सवाल सबको परेशना करता रहता है कि इस दुनिया में पहले मुर्गी आई या फिर अंडा आया। मगर अब से यह सवाल आपको परेशान नहीं करेगा। क्योंकि शोधकर्ताओँ ने इस मुश्किल से सवाल का हल खोज लिया है। दरअसल धरती पर जीवों को की उत्पत्ति एवं विकास को लेकर सदियो से कई तरह की मनमानी धारणाएं और किंवदंतियां प्रचलित हैं। मगर असल में धरती पर जीवों का विकास एक ऐसा रहस्य है जिसका सच अब जाकर पता चल पाया है।

इस लेख को भी देख लीजिए:- सिर कटने के 15 दिन बाद भी ज़िन्दा है यह मुर्गा

पिछले कई सालों से वैज्ञानिक लगातार इस गुत्थी को सुलझाने में लगे हुए थे। अब जाकर उनकी मेहनत रंग लाई है। हाल ही में शोधकर्ताओं ने यह सनसनीखेज खुलासा किया है कि धरती पर सबसे पहले किस तरह के जीव उत्पन्न हुए थे। हालांकि यह तथ्य पिछले कई सालों से वैज्ञानिकों को परेशान रहा था। मगर कड़ी मेहनत और लगातार हुए रिसर्च की बदौलत यह पता लग चुका है कि अर्थ पर जीवन की उत्पत्ति किस तरह हुई थी।

इस लेख को भी देख लीजिए:- शुक्र के बादलों में छुपे हो सकते हैं एलियन

हालांकि धरती पर जीवन की पैदाइश के समय समय पर वैज्ञानिकों और दार्शनिकों में अपने अपने सिद्धांत हैं। कई सिद्धांतों में मतभेद साफ जाहिर होता है। लेकिन ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह राज उजागर कर दिया है। बता दे कि इन वैज्ञानिकों ने मध्य ऑस्ट्रेलिया की प्राचीन अवसादी चट्टानों का गहन विश्लेषण करने के बाद यह नतीजा निकाला है कि धरती पर प्राणियों का विकास 65 करोड़ वर्ष पहले हुआ था।

शोधकर्ताओं की माने तो इस सिलसिले की शुरूआत शैवाल के विकास के साथ शुरू हुई थी। जी हां, समंदर के अंदर पाए जाने वाला शैवाल ही वो पहला जीव है जो धरती पर उत्पन्न हुआ था। ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह अनूठी खोज करके बरसों पुरानी कई गुत्थियों को सुलझा लिया हैं।