×

तो इस तरह दिख सकता है दुनिया के सबसे पहला फूल

 

जयपुर। पृथ्वी कैसे बनी हम कैसे उत्पन्न  हुए इसकी जानने की जिज्ञासा हमेशा लोगों में बनी रहती है। और लोगो इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है। इसलिए आपको ऐसे ही एक अद्भुत चीज़ के बारे में बताने जा रहे जो 14 से 25 करोड़ साल पहले की है पृथ्वी पर पहली बार एक फूल खिला।

कुछ कुछ कमल जैसा दिखने वाले उस फूल से आज दुनिया भर में मौजूद सारे फूल पैदा हुए। वैज्ञानिकों को मुताबिक वॉटर लिली जैसा दिखने वाला वह फूल पहली बार 14 से 25 करोड़ साल पहले खिला था। वैज्ञानिक जानते हैं कि धरती पर आज मौजूद करोड़ों किस्म के फूल उसी से निकले है।

लेकिन क्रमिक विकास का यह क्रम चला कैसे, यह जानना अब भी एक पहेली है। यह फूल उन सभी 3,50,000 फूलों से पहले आया जिन्हें हम आज जानते हैं। यह बहुत रोमांचक हैं क्योंकि बहुत सारे लोगों ने बहुत सारा काम किया है। खासकर यूरोप में लेकिन उत्तरी अमेरिकी ने भी यह जानने की कोशिश की कि पहला फूल कैसा दिखता होगा।

पहले फूल को लेकर अब भी बहुत सारी जिज्ञासा बनी हुई है। कि उसका रंग कैसा रहा होगा, इसके पराग कण कैसे रहे होंगे या यह एक लिंगीय रह होगा या उभयलिंगीय। मार्को ड्यूरतो कहते हैं कि पहले फूल का उद्भव विज्ञान का एक बड़ा रहस्य था और शायद हम फूलों के उद्भव से ज्यादा चांद के उद्भव के बारे में जानते हैं. फूल वास्तव में हमारी दुनिया में, हमारे विकास के लिए महत्वपूर्ण थे।