×

तो ये है स्मार्ट चश्मा जिसमें एक ही लैंस करेगा कई तरह के लैंसों का काम

 

जयपुर। जिन लोगों की नज़र कमजोर होती है वो लोग चीजों को साफ देखने के लिए चश्मा का प्रयोग करते है। कभी कभी अलग-अलग परिस्थितियों के हिसाब से ही लैंस का प्रकार भी बदलना पड़ता है। इस स्थिति में एक ही व्यक्ति को कई तरह के चश्मे बनवाने पड़ते हैं। जिससे इनको कई तरह की दिक्कते आती है लेकिन इस परेशानी का हल वैज्ञानिकों ने खोज लिया है। शोधकर्ताओं ने ऐसे स्मार्ट ग्लासेस को विकसित किया हैं जिनके लैंस तरल पदार्थ से बने होंगे। ये उन लोगों के लिए वरदान है जिनके कई स्थितियों में अलग अलग चश्मा बदलने पड़ते है।

वैज्ञानिकों ने इसे खास तकनीक से बनाया है यह ऐसी चीज़ों से बना है कि इस लैंस को आसानी से मोड़ा जा सकता है। ये लैंस काफी लचीले है। इन खास लैंसों की खासियत है कि इनको किसी भी चीज पर फोकस किया जा सकेगा। यानी आपको अलग अलग चश्मे नहीं रखने पड़ेंगे। यह अनोखा शोध यूटा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है। शोधकर्ताओं ने इन लैसों को इस तरह से बनाया है कि आंख की प्राकृतिक पुतली की तरह काम करेंगे।

इस बात को तो हम जानते है कि उम्र बढ़ने के साथ हमारी आंखों के लैंस काफी सख्त हो जाते हैं। इस वजह से लैंस विभिन्न दूरी पर फोकस करने की अपनी काबिलियत और लचीलापन खो देते हैं लेकिन इन चश्मों में ग्लिसरिन से निर्मित लैंस लगाए गए हैं। इन लैंसों को दो लचीली झिल्लियों के बीच में रख कर इसको विकसित किया गया है। यह शोध ऑप्टिक्स एक्सप्रेस नामक शोध पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।