×

तो NASA के अंतरिक्षयात्रियों ने इस तरह से खो दिया स्पेस स्टेशन का अहम हिस्सा

 

जयपुर। नासा अंतरिक्ष में सभी देशों से आगे है। हर काम बहुत ही सहजता और सावधानी से करता है। लेकिन आखिर वो भी इंसान ही है और गलती होना एक स्वभाविक है। ऐसे ही नासा के अंतरिक्षयात्रियों ने स्पेसवॉक करते हुए स्पेस स्टेशन का एक बहुत ही अहम हिस्सा खो दिया। और यह फैब्रिक शील्ड अंतरिक्ष स्टेशन के लिए बहुत अहम था। इसका खोना नासा के लिए यह बड़ा झटका है। दी हुई जानकारी के अनुसार अंतरिक्षयात्री पेगी विटसन और शेन किमब्रो स्पेस स्टेशन के एक इलाके में काम कर रहे थे।

इसी काम के दौरान एक डॉकिंग पोर्ट का कनेक्शन हट गया था। अंतरिक्षयात्री पेगी और शेन एक बड़े कपड़े से ऐक्सेस पॉइंट को ढकने की कोशिश कर रहे थे जहां यह पोर्ट बना हुआ था। तो अचानक ढकने के दौरान ही एक फैब्रिक शील्ड बिखरकर अंतरिक्ष में चला गया। इसके हो जाने के बाद भी स्पेसवॉक बिल्कुल ठीक चल रहा था। आपको बता दे कि पोर्ट के ऐक्सेस पॉइंट को ढकना बहुत जरूरी है। ढ़कने से बेकार चीजों और छोटे-छोटे उल्का पिंडों से स्पेस स्टेशन की हिफाजत होती है।

और साथ ही तापमान में होने वाले बदलावों से भी यह शील्ड स्पेस स्टेशन की रक्षा करता है।  तो इसके कारण हो सकता है कि कुछ स्टेशन को नुकसान हो जाये। इसी बात की चिंताये जताइ जा रही है। आपको बता दे कि शील्ड को सही जगह पर लगाना बेहद जरूरी है, और अब इसको वापस से बनाने के लिए मिशन कंट्रोल ऑफिस में टीम ने मिलकर स्पेस स्टेशन की तर्ज पर ही हूबहू उसके जैसा बनाया गया है। ताकी अंतरिक्ष में स्टेशन की रक्षा की जा सकें।