×

तो इसलिए इंसान नहीं ले पा रहा है पूरी नींद, और हो रहा है बीमार

 

जयपुर। आज का इंसान बहुत ही मशीनी हो गया है। इसे ना खाने का कोई ख्याल है और ना ही पीने का इसे बस काम काम करना है। ये कई लोगों में काम तो करते है लेकीन फिर भी अकेले रहते है। इनको जिंदगी तो मिली है तो है लेकीन ये खूशी नहीं जी रहे है। ये इतना वक्त अपने काम मे बिताते है की अपने आपको वक्त ही नहीं दे पाते है। इसलिए ये हमेशा ही थके थके रहते है। क्योंकी ज़िंदगी इतना फास्ट हो गई है की क सेकंड भी कोई व्यक्ति रूक जाता है

तो वह सबसे पीछे रह जाता है। और इसकी रफ़्तार दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। और इस बढ़ती रेस में इंसान अपनी नींद भी पुरी नहीं कर पा रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है की कम नींद लेने से हमारे ज़हन पर बुरा असर पड़ता है। इसको और अच्छे से जानने के लिए वैज्ञानीकों ने रिसर्च शुरू कर दी है। आपको बता दे की आज की दुनिया कम नींद के संकट से गुज़र रही है। इस शोध में बंदर , लीमर, लंगूर, चिंपैंजी और इंसान शामिल हैं।

शोधर्कता इन सब पर सोने के तौर-तरीक़े और वक़्त की निगरानी रख रहे हैं। आपको बता दे की जानवर 9 से 16 घंटे का वक़्त सोने में बिताते हैं। और दुनिया भर में इंसान 6-7 घंटे ही सोता है। ये नींद तो लेता है मगर गहरी नींद का एक बड़ा हिस्सा होता है जो ये नहीं लेता है। इससे इसी याददाश्त पर भी असर होता है। इसके कारण इंसान अल्जाइर का शिकार होते जा रहे है।