×

तो इस वजह से रात के वक्त पेड़ के नीचे नहीं सोना चाहिए

 

जयपुर। पेड़ों के बिना इस पृथ्वी पर ज़िंदगी की कल्पना करना ही बेमानी सा है। क्योंकि कुदरत की इस सबसे नायाब कृति ने ना केवल इंसान को बल्कि सारे जीव जंतुओं को जीने का सहारा दिया है। किसी को आशियां दिया हैं तो किसी को बागबां दिया हैं। जिस तरह हम अपने पापी पेट के लिए दिन रात दौड़ भाग करते है, उसी तरह पेड़ भी भूख लगने पर खाना बनाते है। वैसे तो पेड़ के नीचे सोने का अपना ही आनंद है, मगर रात के वक्त अक्सर पेड़ों के नीचे सोने से मना किया जाता है। तो चलिए आज इस राज़ से पर्दा हटाते हैं।

इधर भी नज़रें क़रम हो जाए:- तो इसलिए मच्छर काटने पर होती है खुजली

के आखिर क्यों दिन में सुहाने लगने वाले पेड़ रात को डरावने लगने लगते हैं। दरअसल यह सारा मामला आपकी जान से जुड़ा हुआ है। रात को अगर आप पेड़ के नीचे सोते हैं तो शायद आपका दम घुट सकता है। क्योंकि पेड़ रात के वक्त काफी मात्रा में कार्बन डाईऑक्साइड का उत्सर्जन करते हैं। ऐसे में किसी का भी दम घुट सकता हैं।

हम सब जानते है कि इंसान की तरह पेड़ भी सांस लेते हैं। खाना बनाते हैं। खास बात यह है कि दिन के वक्त जब सूरज की धूप निकलती है तो उस समय पेड़ हवा पानी और धूप की मदद से अपनी हरी पत्तियों में खाने लायक भोजन बना लेते है। लाभदायक बात यह है कि पेड़ कार्बन डाईऑक्साइड को ग्रहण करके ही अपना भोजन बनाते है। तो ऐसे में दिन के समय पेड़ पर्यावरण में से यह ज़हरीली गैस कम कर देते हैं।

इधर भी नज़रें क़रम हो जाए:- भारत का स्वदेशी जीपीएस उपग्रह लॉन्च किया गया

 

मगर यही पेड़ रात को ठीक इसका उल्टा करते हैं। जी हां, रात को पेड़ कार्बन डाईऑक्साइड छोड़ते हैं और ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं। तो ऐसे में पेड़ के नीचे सोकर आप खुद अपनी मौत को दावत दे सकते हैं। क्योंकि रात को प्रकाश संश्लेषण बंद हो जाता है, मगर श्वसन के लिए पेड़ ऑक्सीजन लेकर कार्बन डाईऑक्साइड बाहर निकालते हैं। तो दोस्तों यही वजह है कि पेड़ के नीचे रात को नहीं सोना चाहिए।