×

तो आखिरकार 2030 तक चांद पर इंसान बसा लेगा अपनी बस्ती

 

जयपुर। इंसान ने काफी तरक्की पा ली है। ये धरती के गर्भ से लेकर चांद से सौरमंडल के बारह भी आपना  परचम लहरा रहा है। विज्ञान ने बीते कुछ सालों में जितनी तरक्की की है, इसके बारे में कभी सोचा भी नहीं गया था कि ऐसी भी हो सकता है। लेकिन ये इंसान की विकासशील सोच का ही नतीजा है। अंतरिक्ष को लेकर इंसान के मन में प्राचीन काल से ही बहुत जिज्ञासा रही है और वो तकनीक की मदद से की तरह के रहस्या खोल चुका है और अभी भी खोले ही जा रहा है।

इसी कि दिशा में 12 सालों में चंद्रमा पर पहली मानवीय बस्ती बसा ली जाएगी। ये इंसान के लिए बहुत ही उपलब्धी की बात है। वैज्ञानिकों की माने तो चांद पर गांव बसाने का काम साल 2030 तक पूरा हो जाएगा और इंसान को वहां ले जाया जायेगा। बता दे कि नीदरलैंड्स में हुए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) की संगोष्ठी में इस मुद्दे पर चर्चा की गई थी। खूशी की बात है कि  इस संगोष्ठी में इस बात पर सहमति बनाई गई कि 2030 तक चंद्रमा पर इंसानी बस्ती बसा ली जाएगी। वैज्ञानिक कहते है

कि चंद्रमा पर बस्ती बसाने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यह बस्ती अंतिरक्ष यात्रियों के लिये एक मिडवे की तरह कार्य करेगा और आने वाले समय में मंगल और दूसरे ग्रहों पर भेजे जाने वाले अभियानों के लिये यह बस्ती बीच के ठहराव का काम करेगी जिससे कई तरह की समस्याओं का हल मिल जायेगा। इसी तरह से अन्य ग्रहों को पर आसानी से पहुँचा जा सकता है और लंबी दूरी के अंतरिक्ष अभियानों को संचालित किया जा सकेगा।