सिगरेट प्रेमी अब छोड़ दें सिगरेट पीना नहीं तो होंगी ये बीमारियाँ
जयपुर | धूम्रपान करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही होता है चाहे वह किसी भी तरह का क्यों ना हो। फिर भी लोग रोजाना खूब मात्रा में धुम्रपान करते हैं।
आज के इस फैशन और स्टाइलिश जमाने को जीने वाले ,युवाओं में सिगरेट का उपयोग दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है| जो कि स्वास्थ्य के लिये कतई उचित नहीं है | लड़कियों में भी इसका उपयोग बढ़ रहा है| और धीरे धीरे इसका उपयोग और अधिक बढ़ता जा रहा है |
नेशनल सेंटर ऑफ ग्लोबल हेल्थ मेडिसिन (जापान )ने 50000 लोगों पर एक स्टडी की जिसमे पाया गया कि सिगरेट पीने से लोगों में बहरेपन की शिकायत बढ़ रही है जिसकी वजह से लोग जल्दी ही बहरे हो रहें हैं | जोकि एक गंभीर समस्या है | जिसका निदान असंभव है | इसके अलावा “द जर्नल निकोटिन एंड टोबैको रिसर्च “नामक मैगजीन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार सिगरेट पीने से कैंसर का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है |
धूम्रपान के कारण दिल से संबधित बीमारियां एवं फेफड़ों से संबधित बीमारियां भी बढ़तीं हैं जो कि हमारे स्वास्थ्य के बहुत खतरनाक एवं नुकसानदायक है |इसलिये इतनी सारी बिमारियों के लिए जिम्मेदार सिगरेट का उपयोग किसी भी प्रकार से टेंशन को कम करने वाली नहीं हो सकती | इसका उपयोग बहुत खतरनाक है | इसलिए धूम्रपान के सेवन से बचना चाहिये |