×

सुकून भरी नींद के साथ ही सेहत के लिए भी रात को ढ़ीले कपड़े पहनकर सोये

 

जयपुर। आपने कई लोगों को देखा होगा कि रात को सोते समय ढीले कपड़े पहने कर सोते है आपने कई बार फिल्मों में भी देखा होगा। इस तरह से लोग सर्दियों में रात को सोते समय बहुत ज्यादा कपड़े पहनकर सोते हैं। गर्मियों में भी रात कुर्ता पाजामा पहनना सोते है जो कि एक आम बात हैं। लेकिन आपको बता दे कि विशेषज्ञों कहते है कि ज्यादा कपड़ें पहनकर सोना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इनका कहना है कि रात को तंग वस्त्र पहनकर सोने से कई तरह की शारीरिक समस्याओं पैदा हो सकती है।

इसलिए कहते है कि रात को  ढ़ीले और सूती वस्त्रों में सोना सबसे बेहतर होता है। इसका कारण है कि रात में कपड़ों से शरीर को कम आराम मिलता है। तंग कपड़ों में कई तरह के जीवाणु उत्पन्न होने लगते हैं जो शरीर के लिए खतरनाक होते है। वैज्ञानिक कहते है कि बिना कपड़ों में सोने से इस तरह के बैक्टीरिया संक्रमण का खतरा काफी कम होता है। इस बात को हम सब जानेत है कि पसीने वाली शरीर में सबसे ज्यादा बैक्टीरिया पनपते हैं।

और इस तरह के समस्याओं में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में अधिक पाई जाती है। इससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। न्यूयॉर्क में महिला चिकित्सक डॉ अलिसा कहती है कि रात को बिना कपड़ों के ही सोना चाहिए। इससे शरीर के अंदरूनी अंगों का पसीना सूख जाता है। ये नहीं सुखता है तो जीवाणुओं को और ज्यादा पनपने का मौका मिल जाता है। आपको बता दे कि नमी के कारण कवक भी पैदा होने लगते हैं।