×

वैज्ञानिकों को मिली 50000 साल पुरानी कुल्हाड़ी, क्या खुलेंगे कुछ रहस्य

 

उत्तर-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में लगभग 50,000 साल पुराने कुल्हाड़ी के टुकड़े को खोजा गया है। पुरातत्वविदों का कहना है कि यह अब तक की सबसे पुरानी कुल्हाड़ी हो सकती है। बताया जा रहा है कि इस कुल्हाड़ी का वजन 0.16 ग्राम है और ये वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के किम्बर्ली क्षेत्र में कार्पेन्टर एक चट्टान से निकली है। इस खोज के बारे में Australian Archaeology  जर्नल में बताया गया है।

पुरातत्वविदों इस कुल्हाड़ी के टुकड़े की जांच के आधार पर अनुमान लगा रहे हैं कि संभवतः यह लोगों के आने के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया में कुल्हाड़ी का आविष्कार किया गया था। इसका यह भी मतलब निकाला जा रहा है कि हमारे पूर्वज आवश्यक उपकरण बनाने में अच्छे कारीगर थे। ऑस्ट्रेलियाई नेशनल यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने बीबीसी को बताया कि उत्तर के द्वीपों में कोई भी ऐसी कुल्हाड़ी के अवशेष नहीं पाए गए हैं। ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद लोगों ने इस तरह के आविष्कार किए होंगे।

एक और अन्य वैज्ञानिकों की टीम के अनुसार ये बताया जा रहा है कि यह एक कुल्हाड़ी ना होकर कोई ब्लेड का टुकड़ा भी हो सकता है ऑस्ट्रेलियाई में पत्थर से कलाकृतियों बनाना अक्सर सरल माना जाता है, लेकिन स्पष्ट रूप से इस कुल्हाड़ी के मिलने के बाद इस बात का पता लगाया जा सकता है कि इस तरह की कलाकृति बनाने की शुरूआत कहां से हुई थी।

इस तरह के ठोस पत्थर जिनसे ये एक्स ब्लेड बनती हैं ये आमतौर पर दुनिया भर में ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी एशिया में ही पाए जाते हैं वैज्ञानिकों ने आगे बताया कि कुल्हाड़ी केवल ऑस्ट्रेलिया के उष्णकटिबंधीय उत्तरी एरिया में विकसित हुई थी, तो इसका यह संकेत हो सकता है कि इस क्षेत्र मानव ने तकनीक को बहुत पहले से ही जान लिया था।