×

अन्य ग्रहों पर जीवन की खोज में जुए हुए हैं वैज्ञानिक

 

जयपुर। आजकल हर जगह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग किया जा रहा है। जी हां, कृत्रिम बुद्धिमत्ता वह अनोखी तकनीक है जिसमें एक मशीन इंसान की तरह काम करती है। इस कार्य में मशीन में इंसानी दिमाग की तरह ही एक कृत्रिम मस्तिष्क लगाया जाता है।

हाल ही में वैज्ञानिकों ने इस तकनीक की मदद से दूसरे ग्रहों पर जीवन तलाश करने की योजना बनाई है। हम आपको बता दे कि कई सालों से अंतरिक्ष में अन्य ग्रहों पर रहने वाले एलियन के बारे में खोजबीन की जा रही है। वैज्ञानिक अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक की मदद से एलियन को तलाशने की योजना बना चुके हैं।  

हाल ही में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कृत्रिम बुद्धिमता की मदद से अन्य ग्रहों पर जीवन की तलाश की जाएगी। अमेरिका की प्लायमाउथ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क (एएनएनएस) तकनीक के द्वारा ग्रहों को पांच श्रेणियों में विभाजित किया हैं।