×

रूस ने बनाया दुनिया का सबसे पहला तैरता हुआ पावर प्लांट

 

जयपुर |जी हाँ  यह सच है कि रूस ने एक ऐसा पावर प्लांट बनाया है जोकि पानी पर आसानी से तैर सकता है और किसी दूसरी जगह पर जाकर भी बिजली की आपूर्ति कर सकता है। यह सुनने में भले ही अजीब लगे पर यह सच है। आज के इस टेक्निकल दौर में पावर की बहुत जरूरत पड़ती है।

जिसका उपयोग कई प्रकार की मशीनो और अन्य कई कार्यों में किया जाता है। कई बार किसी विशेष जगह पर पावर की मांग ज्यादा पद सकती है तो कई बार किसी वजह से सप्लाई में फॉल्ट होने की वजह से भी बिजली की सप्लाई ठप हो जाती है। जिसके कारण कई काम रुक जातें हैं। और बहुत नुकसान भी उठाना पड़ता है।

पर आपको बता दें की हाल ही में एक ऐसा रिएक्टर प्लांट बनाया गया है जो पानी में तैरता रहता है उसको बनाने वाला देश है -रूस।  रूस ने एक ऐसा रिएक्टर प्लांट बनाया  है जो पानी पर  तैरता है। रूस ने इस प्लांट को 19 मई 2018 को लॉन्च किया है। जोकि काफी प्रभावशाली है और काबिलेतारीफ भी।रूस ने इसका  नाम रखा  है  ‘एकेडेमिक लोमोनोसोव’ |और  इसको एक जहाज के  रूप में बनाया गया है जो पानी पर तैरकर कहीं पर भी जा सकता है और उस जगह जाकर ऊर्जा की पूर्ति कर सकता है।यह वास्तव में बहुत ही आकर्षक है।

रूस ने इसको मुख्या  रूप से  पूर्वी और उत्तरी साइबेरिया के दूरदराज इलाकों में बिजली की आपूर्ति करने  और ऑयल रिफाइनिंग करने में बिजली की सप्लाई के लिए बनाया  है। इस चलते फिरते  पावर प्लांट की क्षमता से दो लाख की आबादी वाले शहर को सप्लाई दी जा सकती है। यह पावर प्लांट वास्तव में इंजीनियरिंग की एक चलती फिरती मिसाल है।जो कही पर भी जाकर पावर सप्लाई की पूर्ति करने में सक्षम है।