×

अब बिना इंटरनेट के भी मिल पाएगी मौसम की जानकारी जानिये, कैसे

 

जयपुर। दिग्गज आईटी कंपनी आईबीएम ने हाल ही में एक ऐसी तकनीक विकसित की है। जो बिना इंटरनेट के आपको जानकारी देगी। इस तकनीक के तहत उपभोक्ताओं के पास इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं के बाद भी उनको जानकारी उपलब्ध करवा सकता है। इस तकनीक की मदद से मौसम संबंधी सूचना पाई जा सकती है। भले आपके पास नेट हो या ना हो यह आपको एकदम सटिक जानकारी देगा।

आपको जानकारी दे दे कि यह मोबाइल एप के जरीये आपको सुविधा मिलेगी। इसमें मौसम की जानकारी बिना इंटरनेट के ही मिल जायेगी। आपको बता दे कि आईबीएम की सहायक ईकाई द वेदर कंपनी इंडिया ने यह अनोखी तकनीक विकसित की है। बता दे कि मेश नेटवर्क अलर्ट्स ऐसी नेटवर्किंग तकनीक है जिसके द्वारा इंटरनेट कनेक्शन या सेल्यूलर नेटवर्क बाधित होने की स्थिति में भी आपको मौसम संबंधी सूचना प्राप्त करवा सकता है। इसकी मदद से अब उपयोक्ताओं को किसी संभावित आपदा या

प्रतिकूल मौसम स्थिति के बारे में कभी भी चेतावनी आसानी से भेजी जा सकती है। इस तकनीक का विकास आईबीएम के अनुसंधानकर्ताओं ने किया है। मेश तकनीक की भारत में उपलब्धता के बारे में बात की जाए तो यह भारत में द वेदर चैनल एप के जरिए उपलब्ध कि जायेगी। बता दो कि यह चैनल आईबीएम की व्यावसायिक इकाई है। आमतौर पर मौसम संबंधी पूर्वानुमान के लिए सभी एप इंटरनेट तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसकी मदद से बिना इंटनेट के जानकारी पा सकते है।