×

नहीं हैं बरमुडा त्रिभुज जैसा कोई शैतान जो निगल जाता है कई बड़े बड़े जहाज

 

जयपुर। बरमूडा त्रिभुज के बारे में आपने कई विडियों और खबरे पढ़ी होगी। इसके बारे में आपको सब कुछ पता होगा कि क्या  है और इसमें कितनी घटनायें हो चुकी है और किसी तरह से गायब होती है यह भी आपको पता होगा। आपको इस बात का भी पता होगा कि कोई ऐसा नक्शा नही मिलेगा जो इस क्षेत्र की सीमाओं को स्पष्ट रूप से परिभाषित करता हो। कुछ वैज्ञानिकों के अनुसार यह एक ऐसा रहस्यमय क्षेत्र है एक ऐसा रहस्यमान क्षेत्र जहां वायुयान और जलयान रहस्यमय रूप से लापता होते हैं। जानकारी के लिए बता दे कि 1964 मे एक पत्रिका ने इस क्षेत्र को बरमूडा त्रिभुज नाम दिया था।

लोगों ने

इसे शैतान के त्रिभुज की भी उपाधि दी है।  उत्तर पश्चिम अटलांटिक महासागर का यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमे कुछ विमान और सतही जहाज गायब हो जाते हैं। इस बारे में कुछ लोगों का दावा है कि यह  मानव त्रुटि  या  प्रकृति के कृत्यों  की सीमाओं से परे है। लेकिन जब इस क्षेत्र की गहराई से जांच पड़ताल करते है तो पाते है कि इस रहस्यमय क्षेत्र मे कोई रहस्य ही नही है। आपको बता दे कि इस क्षेत्र मे हुयी अधिकतर दुर्घटना का संतोषजनक स्पष्टीकरण उपलब्ध है। जानकारी दे दे कि  वैज्ञानिको ने इस क्षेत्र के निरीक्षण में पाया कि समुद्री क्षेत्र की तुलना मे कुछ अलग गुण पाये है

और इस क्षेत्र की सागर तलहटी पर कुछ विचित्र संरचनाये भी पायी है। वैज्ञानिकों इस बात की पुष्टि की है कि बरमूडा त्रिभुज जैसे किसी क्षेत्र का अस्तित्व नही है। इसके तीन शीर्ष बिंदु बरमूडा द्वीप, फ्लोरिडा राज्य का मियामी शहर और प्युर्टो रीको राज्य का सान जुआन द्वीप है। यह क्षेत्र 500,000 वर्ग मील मे फैला हुआ है। आपको बता दे कि इस द्वीप के आस पास देखने में सुरक्षित पर खतरनाक मूंगे की चट्टान है जिनसे टकराकर हर वर्ष कितने ही जहाज क्षतिग्रस्त हो जाते है।