×

नासा के पहले कर्मशल यान में जायेंगे 9 ऐस्ट्रोनॉट्स

 

जयपुर। नासा ने भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को चुना गया है। यह पहली भारतीय है जो नासा के साथ पहले कमर्शियल यान पर जायेंगी। आपको जानकारी दे दे कि इनके साथ 8 लोगों का नाम और नामित किया गया है जो व्यावसायिक रूप से उपलब्ध रॉकेट और कैप्सूल के जरिए अंतरिक्ष जाने के पहले मिशन के लिए उड़ान भरेंगे। नासा का यह मिशन अगले साल शुरू होगा। आपको बता दे कि नैशनल ऐरोनॉटिक्स ऐंड स्पेस ऐडमिनिस्ट्रेशन ने कई साल पहले इस यान के विकास और निर्माण का विचार किया था और अब वो इस विचार को हक़ीकत में वाणिज्यिक अंतरिक्ष यान के जरिए अंतरिक्षयात्रियों को भेज रहा है।

 नासा ने इसकी घोषणा की कि पहले प्रायोगिक यान पर 9 अंतरिक्षयात्रियों को भेजा जाएगा। जानकारी के लिए कह दे कि नए अंतरिक्षयान का निर्माण और इसका संचालन बोइंग कंपनी और स्पेसएक्स ने किया है। भविष्य के कमर्शल क्रू के अंतरिक्षयात्री स्पेस एक्स ऐंड बोइंगस्पेस के सहयोग से निर्मित यान के जरिए अंतरिक्ष की यात्रा पर निकलेंगे नासा ने इसकी खबर एक ट्वीट के जरीये दि है।

नासा के प्रशासक जिम ब्राइडन्सटाइन ने कहा कि नासा के 8 सक्रिय अंतरिक्षयात्री और एक पूर्व अंतरिक्षयात्री एवं वाणिज्यिक चालक दल के सदस्य को वर्ष 2019 की शुरुआत में बोइंग सीएसटी-100 स्टारलाइनर एवं स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल्स से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजा जाएगा।  ब्राइडन्सटाइन ने कहा, ‘आज अंतरिक्ष का सपना हमारी मुट्ठी में है। अंतरिक्ष के महारती इन अमेरिकी अंतरिक्षयात्रियों का यह समूह हमारे वाणिज्यिक सहयोगी बोइंग एवं स्पेसएक्स द्वारा निर्मित नए अंतरिक्षयान पर उड़ान भरेगा जिससे मानव अंतरिक्षयान के युग में नई शुरुआत होगी।