×

जुपिटर का तूफानी वातावरण देखकर आप हो जायेंगे हैरान

 

जयपुर। वैज्ञानिक कई ग्रहों के बारे में कई तरह की जानकारी जुटाते रहते है। इसी तरह से खगोलिय वैज्ञानिकों ने जुपिटर के चारों ओर एक ऐसे वातावरण का शोध किया है जो किसी महान कलाकार की पेंटिंग के जैसे लगता है। ये बहुत ही खतरनाक है और देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। बता दे कि इस वातावरण में कई तूफान और बादल शामिल हैं, जो कि इसे कुदरत की अद्भुत कृति बनाने में भूमिका निभाते हैं। आपको जानकारी दे दे कि यह तस्वीर नासा ने अक्टूबर 2017 में जूनो स्पेसक्राफ्ट से 12000 मील की दूरी से ली थी।

नासा के वैज्ञानिकों ने जानकारी दी कि जूनो मिशन के दौरान ऐसी कई तस्वीरें तब ली गई थी, जब जुपिटर भूमध्य रेखा से होकर गुज़र रहा था। लेकिन उस वक्त पर इसका रंग लाल, नारंगी, और सफेद के मिश्रण जैसा हो गया था। लेकिन इस बार जूनो ने पहली बार जुपिटर के ध्रुवों के फोटो ली हैं जो कि वाकई में एक अनोखा अनुभव है। इससे वैज्ञानिकों ने बताया कि जुपिटर के बारे में और भी कई जानकारियां मिलने की उम्मीद है। वे कहते है कि ये तस्वीरें वहाँ आने वाले साइक्लोन्स के बारे में काफी कुछ बयान करती हैं और इनसे जुपिटर के अनसुलझे राज़ को हम आसानी से सुलझा पायेंगे। आपको पहले ही जानकरी दे दे कि जुपिटर का वातावरण सूर्य की तरह हाइड्रोजन और हीलियम से बना है

और इसमें अमोनिया, सल्फर, मीथेन जैसी कई गैसें पाई जाती हैं इसी के साथ इस पर तेज हवाओं के कारण वातावरण में कई तूफान उठते रहते हैं। बता दे कि कुछ तस्वीरों में बर्फीले तूफान के बादल देखे गये हैं। वैज्ञानिकों ने इसके बारे में बताया कि यह अमोनिया के कारण होता है, जो कि बर्फ में बदल जाते है। वैज्ञानिकों ने बताया कि जुपिटर के ये ध्रुवीय तूफान मीलों तक फैले हुये रहते हैं। और जानकारी दे दे कि इनका घनत्व उस तूफान पर निर्भर करता है, जो वायु के दबाव पर आधारित होते हैं।