×

छत्तीसगढ़ में पाई गई छिपकली की दुर्लभ प्रजाति देखकर रह जायेंगे हैरान

 

जयपुर। दुनिया में कई तरह के जीव होते है जिनके बारे हम जानते है लेकिन कई जीव से होते है जिनके बारे में हम नही जानते है वो  अभी तक हमारी नजरों से बचे हुये है। लेकिन वैज्ञानिक समय समय  पर इनकी खोज करके हमें जानकारी दे देते हैं और बताते है कि धरती पर ये जीव है। इस तरह से पिछले कुछ सालों से छत्‍तीसगढ़ के जंगलों में कई नई प्रजाति के वन्य जीव देखे जा चुके हैं। अभी हाल ही में वन विभाग ने रंगीन चमकने वाली छिपकली जो कि एक दुर्लभ प्रजाति है वो बता दे कि वन्य विभाग ने हरी छिपकलियां देखी है।

आपको बता दे कि संरक्षित करने वाली पुलिस टीम की माने तो यह किसी तस्कर के चुंगल से छूटी हुई प्रजाति है। आपको बता दे कि ये प्रजातियां इन जंगलों में नहीं पाई जाती है। छत्तीसगढ़ के दुलदुला विकासखंड के पतराटोली क्षेत्र में यह अनोखा जीव पाया गया है। जानकारी दे दे कि पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रही स्वयंसेवी संस्था ग्रीन नेचर वेलफेयर के कार्यकर्ताओं ने इस दुर्लभ प्रजाति को संरक्षित करके दुबारा जंगल में छोड़ दिया है। बता दे कि स्थानीय लोग इस हरे रंग के जीव को चमत्कारी जीव मानते हैं। वैज्ञानिकों ने कहा कि

इसकी त्वचा से कई तरह की दवाइयां भी बनाई जाती है इसी कारण से इसे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों की कीमत में बेचा जाता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि इस जीव को पकड़ने पर यह तुरंत ही मर जाता है, इसका कारण है कि ये जीव ज्यादा तनाव सहन नहीं कर पाते है। इस जीव की विशेषचा बताते हुये विशेषज्ञों ने कहा कि हरी छिपकली और गिरगिट एक साथ अपनी दोनों आंखों से अलग अलग दिशाओं में देखने और दुश्मन से बचने के लिए अपना रंग बदल सकते हैं।