×

ल्हासा में वायु की गुणवत्ता दर 99.7 प्रतिशत

 

वर्ष 2019 में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में वायु की गुणवत्ता दर 99.7 प्रतिशत थी, जो देश के 168 मुख्य शहरों में शीर्ष पर रहा। मुख्य नदियों और झीलों की जल गुणवत्ता मानक दर को पार कर 100 प्रतिशत है। इसके अलावा शहर में जल गुणवत्ता निरंतर रूप से सुधर रही है और भूमि पर्यावरण की आम गुणवत्ता स्थिर हो रही है। 29 जुलाई को ल्हासा नगर सरकार अनुसार वर्ष 2019 में ल्हासा ने पहाड़ों पर वृक्षारोपण और नदियों के सुधार पर बड़ा जोर दिया है। अब ल्हासा में हरित आवरण दर 36.27 प्रतिशत है, वहीं वन आवरण दर 19.77 प्रतिशत है। लालू दलदल संरक्षण क्षेत्र का क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है और जलक्षेत्र एक तिहाई से बढ़ा है।

ल्हासा शहर ने ऊर्जा ढांचे में भी सुधार किया है। प्राकृतिक गैस का उपभोग 20.4 प्रतिशत बढ़ा है, नवीन ऊर्जा से संचालित बसों का अनुपात 80 प्रतिशत तक जा पहुंचा है और सभी टैक्सी स्वच्छ ऊर्जा का प्रयोग करती हैं।

इसके अलावा ल्हासा ने कचरों के वर्गीकरण में 2 करोड़ 65 लाख 95 हजार युआन की पूंजी लगायी है और जैविक अपशिष्टों का 100 प्रतिशत निपटारा किया जाता है।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस