×

जलवायु के लिहाजे से सबसे बुरा साबित हुआ साल 2017, जानियें

 

जयपुर। इस बात से सब वाकिफ है कि इस दौर में धरती के हालात बहुत ही बेकार चल रहे हैं। इसके कारण भी हम जानते है कि क्योंकि इसके जिम्मेदार भी हम ही हैं। हाल ही के रिपार्ट से ज्ञात हुआ है कि बीता साल 2017 पर्यावरण के लिए काफी महंगा साबित हुआ है। दरअसल कई देशों के खराब मौसम और जलवायु आपदाओं को देखते हुए यही नतीजा निकाला गया है कि पिछला साल पर्यावरण की दृष्टि से बहुत ही खराब गुज़रा था और इस मौसम और जलवायु संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए 2017 में दुनिया को 320 अरब डॉलर खर्च किया था

लेकिन फिर भी इसका कोई खास असर नहीं हुआ है। इन आपदाओं में से भारत भी कोई अछुता नहीं है इसके उपमहाद्वीप के कई क्षेत्रों में मॉनसून के कारण आई भीषण बाढ़ के साथ ही पूर्वी अफ्रीका में पड़ने वाला सूखा मुख्य तौर पर जिम्मेदार तत्व हैं। इसका सर्वे करने से ज्ञात हुआ है कि साल 2017 को मौसम के मुताबिक अब तक का सबसे महंगा साल घोषित किया गया है। विश्व मौसम विज्ञान संस्था (डब्ल्यूएमओ) ने यह रिपोर्ट में धरती की

बीमार और खस्ता हालत का बयान किया गया है। इसमें हर उस घटना के बारे में बताया गया है जिसमें भारी तबाहि मची थी जैसे कि उत्तरी अटलांटिक में चक्रवात का मौसम अमेरिका के लिए काफी महंगा साबित हुआ था इसी के साथ ही भारत में आई भीषण बाढ़ ने भयंकर त्रासदी मचाई थी। इन सभी घटनाओं के मद्देनजर रखते हुये इस साल को पर्यावरण की दृष्टि से काफी खर्चीला साल कहा गया है।