×

जानिये समुद्री कयामत सुनामी के राज़ के बारे में

 

जयपुर। समुद्री तूफ़ानों में सुनामी का नाम ज़रूर आता है और ये इतनी खतरनाक होती है कि इससे धरती सारी तबाह हो सकती है। ये इतना खतरनाक होती है। क्या आपने कभी सोचा है कि धरती पर आख़िर यह भयंकर और प्रलयकारी आपदा के आने के पीछे क्या कारण हैं हम आपको इसके बारे में बताते है कि लेकिन इससे पहले सुनामी के बारे में थोड़ा जानते हैं। जानकारी दे दे कि सुनामी जापानी भाषा का एक शब्द है,

जो सु और नामी से मिलकर बनाया गया है। सु का मतलब होता है कि समुद्र तट, और नामी का अर्थ है लहरें। यानी समंदर की बड़ी लहरें। सुनामी एक बहुत बड़ी समुद्री लहर होती है, जो कि समुद्री धरातल के नीचे हुई अचानक उथल पुथल हो कर बाहर उठती है और इस अचानक हुई हलचल का कारण एक भूकंप आते हैं। इसी के साथ  एक शक्तिशाली ज्वालामुखी और अंतर्जलीय भूस्खलन भी हो सकता है। वैज्ञानिक बताते है कि बड़ी-बड़ी मैटेराइट चट्टानों का आपसी टकराव भी इसका मुख्य कारण होती है।

जैसा की हम जानते है कि सुनामी में लहरे इतनी बड़ी हो जाती हैं कि पूरे के पूरे शहर को तबाह कर देती हैं। वैसे बता दे कि अधिकांश सुनामी तूफान सबडक्शन ज़ोन में आये भूकंप के कारण उत्पन्न होते हैं। प्लेटों के बीच घर्षण से स्थैतिक ऊर्जा गतिज ऊर्जा में बदल जाती है। आपको जानकारी दे दे कि कई बार यह ऊर्जा कमज़ोर चट्टानों के बीच सदियों तक संरक्षित होती रहती है और समय आने पर सुनामी के रूप में जाहिर होती है।