×

घातक बीमारी एड्स के बारे में जानिए कुछ अहम बातें

 

जयपुर। हर वर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इस गंभीर बीमारी से बचने के लिए तथा लोगों में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। दुनिया भर में इस घातक बीमारी के बारे में लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। हम सब अच्छी तरह जानते हैं कि एचआईवी संक्रमण से सबसे ज्यादा फैलता है। तभी तो इसके उपचार के बजाए बचाव पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है।

हालांकि संक्रमण के कारण फैलने की वजह से इस बीमारी को लेकर यही समझा जाता रहा है कि यह ज्यादातर जिस्मफरोशी करने वाले लोगों में ही पाया जाता है। लेकिन हाल ही में किए गए एक अध्ययन से यह पता चला है कि आम आदमी में इसके पाए जाने की ज्यादा संभावना होती है।

एड्स संक्रमण की वजह से फैलता है तभी तो आम आदमी इससे बेखबर रहता है। एक जमाने में एड्स एक लाइलाज रोग माना जाता था। लेकिन आज चिकित्सा विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि अब इसका भी उपचार ढूंढ लिया गया है। हालांकि अभी तक इसकी दवा बहुत कम लोगों तक पहुंच पाई हैं।

एक अध्ययन के मुताबिक लोगों में एचआईवी पॉजिटिव शब्द को लेकर काफी गलतफहमियां हैं। आम तौर पर लोग समझते हैं कि जो एचआईवी पॉजिटिव हैं उसे एड्स है। जबिक ऐसा नहीं है। ह्यूमन इम्यूनो डिफिशिएंसी वायरस एक ऐसा वायरस है जिसकी वजह से ही एड्स रोग फैलता है। जिस इंसान में यह वायरस पाया जाता है उसे एचआईवी पॉजिटिव कहा जाता है।

इस वायरस के शरीर में घुसते ही कमजोरी आने लगती हैं, साथ ही बिन बुलाये मेहमान की तरह कई और भी बीमारियां होने लग जाती हैं। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कम होती चली जाती है।