×

इस मकबरे की खोज में लगा था एक दशक, ये सबसे ऐतिहासिक खोज में से एक है

 

जयपुर। मिस्र देश अपने पिरीमीड की वजह से जाना जाता है। यह कई राजाओँ कब्रें हैं। ऐसे ही एक प्राचीन राजा तूतेनख़ामेन की कब्र की खोज के लिए एक दशक से खुदाई चली थी। तो उस वक्त के एक कैमरामेन हैरी बर्टन ने अपने कैमरे में ये सारी  हैरा फेरी को कैद कर लिया था। तो एक प्रदर्शनि के दौरान इनके द्वारा खिंची गई कई ख़ास तस्वीरें फिर से लोगों के सामने रखी गईं। आपको बता दे की 3,000 हज़ार साल पुराने तूतेनख़ामेन के मकबरे की खोज अपने आप में एक ऐतिहासिक खोज थी।

तो इस ऐतिहासिक खोज को कैमरे में कैद कर आने वाली पीढ़ियों के लिए संजोने की ज़िम्मेदारी भी अहम थी और इस ज़िम्मेदारी का सौभाग्य हैरी बर्टन को सौंपी गया था। उन्होंने इस ऐतिहासिक खोज की 3,400 से ज़्यादा तस्वीरें खिंचीं थी। और ये तस्वीरें हाल ही में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दिखाई जा रही हैं। प्रोफ़ेसर क्रिस्टीना रिग्स इन तस्वीरों की जाँच की और नेगेटिव और रिजेक्ट्स को देखकर कहा कि 1922 में हुई इस महान खोज के कई नए पहलू सामने आए हैं। प्रोफेसर ने कहा की खुदाई करने वाले लोगों ने उस दीवार को गिरा दिया था

जो मकबरे के पहले कमरे को क़ब्रगाह से अलग करती थी। कार्टर उसी क़ब्रगाह में झांक रहे थे, तो इन तस्वीरों को देख कर ऐसा लगता है की कार्टर कुछ अद्भुत देख रहे हैं, कोई ऐसी चीज़ जिसमें से चमक निकल रही है। इस खुदाई में निकले शाही सामान को छह मील दूर लक्सर शहर पहुंचाया था। जब खुदाई के दौरान इन राजाओं का ये मुखौटा मिला था,

उस वक्त इसपर एक तरह के पदार्थ की मोटी परत थी जिसेको हटानें में कार्टर को हफ्तों लग गए थे। आपको बता दे की ये वो पदार्थ था जो प्राचीन मिस्र में धार्मिक अनुष्ठान के वक्त ममी पर डाला जाता है। माना जाता है की ये खोज वाकई बहुत ही अद्भुत खोज थी यह मिस्र की सबसे खास खोज है।