×

इस जगह हजारों चमगादड़ों को आकाश में देखना है अद्भत

 

जयपुर। दुनिया भर में मानव आबादी के कारण हर जीवों के बसेरे खत्म होते जा रहे है। ऐसे ही चमगादड़ों के बसेरे धीरे धीरे खत्म होते जा रहे हैं। शायद इसलिए वे दूर दूर से अफ्रीका के उत्तरी हिस्से में स्थित वर्षावन में पहुंचते हैं। ये चमगादड़ कॉन्गो और जाम्बिया के दूसरे हिस्सों से आते हैं। वे यहां इसलिए आते हैं

क्योंकि उन दिनों यहां जंगल में बहुत सारे फल पकने लगते हैं। कासान्का नेशनल पार्क के प्रमुख डियॉन स्कॉट बताते हैं, “मैं उन्हें जब भी देखता हूं, अद्भुत लगता है, जब सीजन के शुरू में चमगादड़ यहां आना शुरू करते हैं। तो अद्भुत लगता है। डियॉन स्कॉट में यह पार्क स्तनपायी जानवरों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा अस्थायी बसेरा है।

यह किसी को पता नहीं कि यहां के फलों में ऐसा क्या है जो करीब एक करोड़ चमगादड़ों को हर साल जाम्बिया के इस नेशनल पार्क की ओर खींचता है। लेकिन इससे पूरे अफ्रीका में उनके जीवन को खतरा है। उन्हें बीमारियों और जादू टोने से जोड़ कर देखते हैं।