×

सुचना मंत्रालय ला रहा है ये नई टेक्नोलॉजी जो करेगी हैवी डाटा ट्रांसफर बहुत कम समय में

 

जयपुर | भारत सरकार के “स्मार्ट सिटी” के सपने को कदम देते हुए सुचना मंत्रालय ने नई योजना बनाई है जिसके अंतर्गत हम हैवी डाटा को भी आसानी से ट्रांसफर व रिसीव कर सकेंगे |

हाल ही में भारत सरकार के  सूचना एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय ने  Li-Fi  तकनीक का सफल परीक्षण किया है| जिसके तहत  एक  एलईडी बल्ब की रोशनी द्वारा  इंटरनेट से हेवी डाटा ट्रांसफर व रिसीव  किया जा सकता है| डाटा ट्रांसफॉर्मेशन के लिए  यह  बहुत फ़ास्ट टेक्नोलॉजी है  |

Li-Fi Technology

जिसके अंदर  लाइट स्पेक्ट्रम के जरिए 10 जीबी डाटा प्रति सेकंड की स्पीड से एक किलोमीटर के एरिया में ट्रांसफर किया जा सकता है  |सूचना एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार यह टेक्नोलॉजी  देश के वे  इलाके जहां बिजली तो है लेकिन फाइबर ऑप्टिक्स नहीं है, वहां पर इस  Li -Fi टेक्नोलॉजी  के  जरिए इंटरनेट पहुंचाना संभव हो सकेगा | इस प्रॉजेक्ट में सरकार के साथ   एलईडी बल्ब बनाने वाली कंपनी फिलिप्स काम करेगी  |

स्मार्ट सिटी सपने को साकार करने में यह एक अहम कदम होगा और भारत सरकार द्वारा लाये जा रहे इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत आरंभ की जा रही यह  लाई-फाई (Li-Fi) तकनीक भविष्य की योजनाओं काफी सहयोगी होगी| सरकार द्वारा लायी जा रही यह तकनीक भारत के विकास  को और गति प्रदान करेगी |