×

आपकी पहचान के अलावा डीएनए में मौजूद होती हैं ये महत्वपूर्ण जानकारियां

 

जयपुर। जैसा की हम जानते है कि  हमारी पहचान हमारे अंदर मौजूद डीएनए से होती है इसकी वजह से हम अपने पूर्वजों के बारें में भी पता लगा सकते है। किसी इंसान की असली पहचान की बात आती है तो सबसे पहले डीएनए को तरजीह दी जाती है। हम जानते है कि डीएनए जो हमारे आनुवांशिक गुणों का निर्धारण करता है। ये हमारी हर कोशिका का मास्टरमाइंड होता है। बता दे कि यह शरीर के हर हिस्से में पाया जाता है।

तभी तो किसी भी शारीरिक नमूने से उसकी डीएनए जांच कर असली इंसान को पहचान लिया जाता है। आपको  जानकारी दे दे कि जेम्स वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक ने 1953 में डीएनए अणुओं की संरचना के बारे में खोज की थी। अब तक यही समझा जाता था कि डीएनए का मतलब केवल हमारी आनुवांशिक संरचना का वर्णन ही है, लेकिन हाल ही में हुये शोध के नतीजे बताते हैं कि डीएनए में औऱ भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं जिसके बारे में हम अब तक अनजान थे। हमें इसके बारे पता तक नहीं था।

हालिया शोध से ज्ञात हुआ है कि डीएनए में उपस्थित अनुवांशिक कोड के ऊपरी हिस्से में अन्य जानकारियां भी पाई जाती हैं। बता दे कि यह तथ्य हाल ही में एक शोध से पता चला है और वैज्ञानिकों ने इस संबंध में आधिकारिक मुहर लगाई है। यानी अब ये बात वैज्ञानिक रूप से यह बात प्रमाणित हो चुकी है। मनुष्य के डीएनए में इंसान के व्यवहार के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। जानकारी दे दे कि यह ऐतिहासिक शोध नीदरलैंड के लीडेन इंस्टिट्यूट ऑफ फिजिक्स के वैज्ञानिकों ने किया हैं।