×

भारत आया दुनिया का सबसे शक्तिशाली सुपर कम्प्यूटर, जानिए इसकी खुबियां

 

जयपुर। हाल ही में भारत में दुनिया के सबसे तेज कम्प्यूटर सुपर कंप्यूटर डीजीएक्स-2 को स्थापित किया गया है। इसे जोधपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में लगाया गया है। आईआईटी जोधपुर के डायरेक्टर प्रो. शांतनु चौधरी ने बताया कि इसे सिंगापुर से भारत लाया गया है।

इसकी क्षमता के लिए बताया जा रहा है कि यह सामान्य कंप्यूटर से करीब 20 लाख गुना अधिक क्षमता वाला एआई सुपर कंप्यूटर है।  IIT जोधपुर में कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. गौरव हरित ने कहा कि इस कंप्यूटर की क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें 16 विशेष जीपीयू कार्ड लगे हैं और प्रत्येक की क्षमता 32 जीबी की है।

वही इसकी रैम की बात की जाये तो वो 512 जीबी की बतायी जा रही है। इस कम्प्यूटर का वजन लगभग डेढ़ क्विंटल है और इसकी स्टोरेज क्षमता 30 टीबी की है। जब इस कम्प्यूटर की तुलना सामान्य कम्प्यूटर से की जाती है तो सामने आता है कि सामान्य कम्प्यूटर की क्षमता केवल 150 से 200 वाट की होती है जबकि इस सुपर कम्प्यूटर की क्षमता 10 किलोवाट की है।

इस कम्प्यूटर को बनाने में लगभग 2.50 करोड़ रूपये की लागत आयी है। कहा जा रहा है कि अमेरिकी कंपनी संस्थान को तीन साल तक ट्रेनिंग देगी। अभी इससे भारत के पास सुपर कंप्यूटर डीजीएक्स-1 ही था। इसके बाद डीजीएक्स-2 सुपरकंप्यूटर पहली बार देश में आया है और इसकी क्षमता पहले वाले वर्जन से लगभग दोगुनी है।

अगर इन दोनों में तुलना की जाये तो डीजीएक्स-1 सुपर कंप्यूटर जिस काम को करने में 15 दिन का समय लगाता था उसे यह डीजीएक्स-2 सुपर कंप्यूटर डेढ़ दिन में ही पूरा कर देगा। इस सुपर कम्प्यूटर को आईआईटी जोधपुर व अमेरिकी सुपर कंप्यूटर कंपनी नविडिया के बीच हुए करार के तहत यहा लाया गया है। जिसमें इस कम्प्यूटर का करार दो साल का किया गया है।

हाल ही में भारत में आईआईटी जोधपुर में एक सुपर कम्प्यूटर डीजीएक्स-2 को लाया गया है। इस कम्प्यूटर को सिंगापुर से जोधपुर लाया गया है। इस कम्प्यूटर की क्षमता डीजीएक्स-1 सुपर कंप्यूटर से दोगुनी है। इसमें 16 विशेष जीपीयू कार्ड लगे हैं और प्रत्येक की क्षमता 32 जीबी की है। वही इसकी रैम की बात की जाये तो वो 512 जीबी की बतायी जा रही है। इस कम्प्यूटर का वजन लगभग डेढ़ क्विंटल है और इसकी स्टोरेज क्षमता 30 टीबी की है। भारत आया दुनिया का सबसे शक्तिशाली सुपर कम्प्यूटर, जानिए इसकी खुबियां