×

क्या आपको भी नींद नहीं आती है? किचन मे मौजूद है इस समस्या का हल

 

जयपुर। आरामदायक नींद आजकल कई लोगों के लिए महज एक ख़्वाब ही है। अच्छी नींद पाने के लिए अक्सर लोग कई तरह की गोलियों का सेवन करते हैं, जिससे अंततः उनके ही शरीर को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आपके रसोईघर में मौजूद कुछ घरेलू चीजों का उपयोग करके आप भी सुकून भरी नींद पा सकते हैं। बता दे कि राहत वाली नींद के लिए भोजन भी एक अहम भूमिका निभाता है।

जी हां, विशेषज्ञों का कहना है कि खाने पीने की चीजों का खास ख्याल रखकर आप अच्छी नींद पा सकते हैं। अक्सर लोग इसकी बजाय नींद की गोलियां खाते हैं, जिनसे कई तरह के दुष्प्रभाव होने लगते हैं। बादाम, कीवी, अखरोट, केला, काबुली चना, दूध, दलिया और चावल ऐसे कुछ गुणकारी खाद्य पदार्थ हैं जो अच्छी नींद दिलाने में मददगार साबित होते हैं।

विशेषज्ञों की माने तो भोजन और बेहतर नींद में काफी गहरा संबंध है। तभी तो रात के समय गरिष्ठ भोजन के लिए मना किया जाता है, क्योंकि यह आपकी नींद चुरा लेता है। इसके अलावा दलिया और चावल खाकर भी शानदार नींद पाई जा सकती है। क्योंकि ये जल्दी पच जाते हैं। डिनर में सलाद लेने से लेक्टूकेरियम नामक हार्मोन का स्त्राव होता है जो नींद दिलाने में सहायक होता है। काबुली चना खाने से भी अच्छी नींद आती है।