×

स्मार्टफोन में पाए जाते हैं घातक जीवाणु, शौचालय से भी ज्यादा गंदा होता है

 

मोबाइल फोन ही अहमियत हमारे जीवन में इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि अब हम एक पल भी उसके बिना नहीं कर पाते हैं। हर वक्त स्मार्टफोन को हाथों में पकड़े रहते हैं, या फिर वह हमारी जेब में आराम फरमा रहा होता है। लेकिन इस नए खुलासे के बाद आपकी आंखें खुली ही रह जाएगी। क्योंकि पुणे के वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा रोग फैलाने वाले जीवाणु पाए जाते हैं। इन शोधकर्ताओं ने मोबाइल फोन को गंदा करने वाले रोगाणुओं की तीन नई प्रजातियों की खोज की है।

खास बात यह है कि ये रोगाणु हमारे दिल के करीब रहने वाले स्मार्टफोन में ही पनपते हैं। जी हां, और यह जानकर तो आप भी हैरान हो जाएंगे कि जीवाणुओं के परिप्रेक्ष्य में मोबाइल फोन को शौचालय से भी ज्यादा गंदा माना गया है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि पश्चिमी देशों की एक रिपोर्ट में ऐसा पाया गया है। दरअसल मोबाइल फोन ऐसे घातक जीवाणुओं का एक आरामदायक और सुरक्षित ठिकाना बन चुका है।

यह अनोखा शोध राष्ट्रीय कोशिका विज्ञान केंद्र (एनसीसीएस) के वैज्ञानिकों ने किया हैं। इन्होंने मोबाइल फोन की स्क्रीन पर पाए जाने वाले तीन नए बैक्टीरिया की पहचान की हैं। इस केंद्र को जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वित्त पोषण दिया जाता है। आपको बता दे कि इस प्रयोगशाला ने दो नए बैक्टीरिया और एक कवक की पहचान की है। इन जीवाणुओं का किसी भी किताब में उल्लेख नहीं है। ऐसे जीवाणु पहली बार देखे गए हैं।

इससे पूर्व यूनिवर्सिटी ऑफ साउथर्न कैलिफोर्निया में आण्विक सूक्ष्म जीव विज्ञान और इम्यूनोलॉजी विभाग के सहायक प्रोफेसर विलियम डिपावलो ने इस बारे में साल 2015 में एक अध्ययन किया था। अध्ययन में उन्होंने पता लगाया था कि शौचालय में आम तौर पर तीन तरह के जीवाणु पाए जाते हैं। जबकि एक मोबाइल फोन पर उससे भी खतरनाक लगभग 10 से 12 किस्म के कवक और बैक्टीरिया पाए जाते हैं। तो अब आप भी सावधान हो जाइए। जिस मोबाइल को आप दिन रात नहीं छोड़ते हैं, वह असल में रोगों का गढ़ हैं।