×

अंटार्कटिका में खास तकनीक की मदद से उगाई गई हरी सब्जियां

 

जयपुर। दुनिया में अंटार्कटिका ही एक ऐसा महाद्वीप है जहां मानवीय आबादी शून्य है। हर तरफ बर्फ ही बर्फ, जीवन का कहीं भी नामोनिशान तक नहीं। लेकिन अगर ऐसी जगह अगर कोई हरी सब्जियां उगा ले तो उसे महज एक चमत्कार ही माना जाएगा। हाल ही में अंटार्कटिका में बने हुए एक ग्रीन हाउस में एक जर्मन वैज्ञानिक ने यह कारनामा कर दिखाया है। दरअसल इस बंदे ने अंटार्कटिका के ग्रीन हाउस में खीरा ककड़ी मूली पालक जैसी हरी सब्जियां उगाने में कामयाबी हासिल कर ली है।

बेहद ठंडी जगह पर बनाए गए इस ग्रीन हाउस में ना तो मिट्टी है और ना ही सूरज की रोशऩी। फिर भी यहां पौधे उगाने में वैज्ञानिकों को सफलता मिल ही गई। आपको बता दे कि यहां पर उगने वाली सब्जियों पर कीटनाशकों का भी प्रयोग नहीं किया गया है। इस ग्रीन हाउस में कई हरी सब्जियां उगाई गई हैं, जिनका स्वाद भी वही है जो आम हरी सब्जियों का होता है।

यह विशेष तकनीक से बना हुआ ग्रीन हाउस जर्मन पोलर रिसर्च स्टेशन नॉयमायर थ्री के पास स्थित है। यहां पर सब्जियों का विकास एक खास तरह के पोषक घोल पर निर्भर करता हैं। जी हां, दोस्तों कंप्यूटर नियंत्रित सिस्टम से पौधों पर यह घोल थोड़ी थोड़ी देर में छिड़का जाता है। हम आपको बता दे कि अंटार्कटिका पृथ्वी के दक्षिण ध्रुव का ऐसा सुनसान क्षेत्र है, जहां का अधिकांश हिस्सा हिम से लदा हुआ है। ऐसे में यहां पर हरी सब्जी उगा लेना एक बड़ी उपलब्धि है।