×

गॉसिप का ये होता है फायदा जानियें इसका अनोखा सच

 

जयपुर। अक्‍सर आपने लोगों को देखा होगा कि लोग एक दूसरे के बारे में पीठ पीछे खुसर फुसर करते रहेत है। इसको सीधे शब्दों में कहे तो लोग चुगली करते है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि गॉसिप करने से भी कोई फायदा हो सकता है। बात जब इधर उधर की बातों की हो तो महिलाओं को कैसे भूला जा सकता हैं क्योंकि महिलाओं का ये काम सबसे बड़ा काम है। इस दुनिया में एक से ज्यादा महिलाएं अगर कहीं भी मिल जाती हैं, तो समझ जाना चाहिए कि वो फिर से शुरू हो जाती हैं फिर इनका रुकने वाला कोई भी सिलसिला नहीं होता है।

वैसे तो गॉसिप करना को एक बुरी आदत होती है। लेकिन आपकी सेहत बेकार है तो वो तुरंत अच्छी हो जाती है। ताजा शोध के नतीजे बताते है कि गॉसिप करना कोई बुरी चीज नहीं है, बल्कि इससे हमारे तन और मन पर भी अच्छा असर पड़ता है। बशर्ते के किसी के बारे में ज्यादा भला बुरा ना कहा जाए, या कोई राजनैतिक षड्यंत्र ना रचा जाए तो ही ये अच्छा होता है। अच्छी गॉसिप के कई फायदे होते हैं वैज्ञानिकों ने भी इस शोध के बाद कुबूल कर ली है।

अमेरिका की ओटावा यूनीवर्सिटी में इस बारे में हाल ही में एक अध्ययन किया गया है जो वाकई में एक चौंकाने वाले नतिजे सामने आये है।  शोधकर्ता इस विषय के बारे में बताते है कि गॉसिप करने से सामाजिक कुशलता विकसित होती है और आपस में अच्छे रिश्ते बनते हैं। शोधकर्ताओँ ने कहा कि गपशप की ये आदत नए संबंध बनाने में मददगार साबित होती है। शोध में पाया गया कि गॉसिप करने से महिलाओं के दिमाग में ऑक्सीटोसिन नामक एक हार्मोन निकलता है। इसी के कारण से महिलाओँ में ज्यादा नजदीकियां आती हैं।