×

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान पर्व का चौथा संस्करण लखनऊ में आयोजित होगा !

 

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान पर्व का चौथा संस्करण लखनऊ में आयोजित होगा। इसकी निश्चित तिथि एवं अन्य विवरणों पर बाद में फैसला किया जाएगा। इस समारोह को लखनऊ में आयोजित करने का फैसला केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की अध्यक्षता में चौथे भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान पर्व की पहली तैयारी संबंधी बैठक में लिया गया।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालयों के अधिकारियों एवं सीएसआईआर के डीजी तथा इस पर्व के साझीदार संगठन विज्ञान भारती के प्रतिनिधियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया।

पहला आईआईएसएफ दिसंबर, 2015 में नई दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में आयोजित किया गया था। इस मेगा एस एंड टी एक्सपो में तीन लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था। भारत ने एक गिनीज रिकार्डस भी बनाया था, जब इस समारोह के दौरान 2000 से अधिक स्कूली छात्रों ने दो प्रयोगों को प्रदर्शित किया था।

बयान के अनुसार, दूसरा आईआईएसएफ दिसंबर, 2016 में नई दिल्ली के सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला में आयोजित किया गया था, जिसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया था।

इस श्रृंखला में तीसरा आईआईएसएफ अक्टूबर, 2017 में चेन्नई में आयोजित किया गया था।

नूयज स्त्रोत आईएएनएस