×

इस कारण से डगमगाते हैं फुटब्रिज, जानकर रह जायेंगे हैरान

 

जयपुर। आप भी किसी पूल पर चले होंगे और आपने ये भी नोट किया होगा किया होगा कि पुल पार करते हुये  वो डगमगाने लगता है। इसी तरह से सैन्य दल परेड करना बंद कर देते हैं जब वो लोग पूल पार करते हैं इसका कारण है कि फिजिक्स के अनुसार एक साथ इतने कदमों के पुल पर उठने और गिरने से अनुनाद बल उत्पन्न होता है। आपको बता दे कि यह अनुनाद बल एक सीमा से अधिक होने पर पुल को गिरा भी सकता है। हाल ही में लंदन का मिलेनियम फुटब्रिज भारी भीड़ के कारण डगमगाने लग गया था।

आपको जानकारी दो दे कि लंदन का मशहूर मिलेनियम फुटब्रिज, एक 320 मीटर लंबा संस्पेंशन आधारित पैदल यात्री पुल है। बता दे कि यह वर्ष 2000 में बनाया गया था और इस घटना के बाद पुल को मरम्मत के लिये दो दिन तक बंद रखा गया। वैसे तो इस पुल पर लोग रोजाना की तरह ही आवागमन कर रहे थे, लेकिन फिर भी यह घटना चौंका देने वाली थी। इसके बाद में कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस शोध किया तो पता चला इससे पहले भी यह पुल 2005 में लड़खड़ाने लगा था। इन्होँने बताया कि यह अनुनाद की घटना तब घटित होती है,

जब कई कदमों की ताल आपस में मेल खाने लगती है तो ऐसा होता है। इसको फिजिक्स में सिंक्रोनस लेटरल एक्साइटेशन या फेज लॉकिंग क्रिया कहते है। भीड़ के कदमों की फ्रीक्वेंसी कुछ देर के लिये भी मेच हो जाये तो यह घटना आराम से घटित हो जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए गणितीय मॉडल्स पर आधरित सिस्टम बनाया है, जो पुल पर एक समय में चलने वाले व्यक्तियों के कदमों पर नज़र रखता है, और तय सीमा से ज्यादा अनुनाद होने पर सायरन बजाकर लोगों को सूचित कर देता है।