×

सऊदी अरब में पहली बार खुला देश का पहला सिनेमाघर, इस देश में हुई नये युग की शुरूआत

 

जयपुर। सऊदी अरब का नाम आते ही कट्टरपंथी कानून और आधुनिक दौर की रूढिवादी खाड़ी देश की तस्वीर नजर आती हैं। ये देश ऐसा जहां इंसान कों सारे देश में कैद करके रखा जाता है। इस देश के कैदी कि जिंदगी जीने वाले लोगों के लिऐ हाल ही में एक खूशखबरी आई है कि इस देश में वर्तमान काल में एक भी सिनेमाघर नहीं है लेकिन अब इस देश का सिनेमाघर खुलने वाला है। अब धीरे धीरे इस देश की तस्वीर बदल रही है। आपको यकीन नहीं होगा कि सऊदी अरब में गाना बजाना या फिल्म देखना सख्त मना था।

लेकिन हाल ही में खबर मिली है कि इस देश का पहला सिनेमाघर खोल दिया गया है। खास बात यह है कि इसमें पहली फिल्म हालिया हॉलीवुड रिलीज ब्लैक पैंथर दिखाई गई है। इस देश के इस पहले सिनेमाघर में पहला शो केवल निमंत्रण पर बुलाए गए खास मेहमानों के लिए ही रखा गया था। लेकिन ये जल्द ही आम जनता के लिए भी टिकट की बिक्री शुरू हो जाएगी। इस सिनेमाघर पिक्चर हॉल को चलाने के लिए लाइसेंस देने वाली कंपनी एक अमेरिकी ऑपरेटर कंपनी एएमसी है।

जानकारी दे दे कि सऊदी की सदियों पुरानी परंपराओं में यह बदलाव सुल्तान के बेटे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन की वजह से हो पाया है जो लोगों कि इस आजादि का पल तैयार करके उके सामने रखा है। जानकारी मिली है प्रिंस को इस मामले में अपने पिता किंग सलमान का पूरा समर्थन प्राप्त है। शाही घोषणा के बाद कई कट्टरपंथी संगठनों ने इस कदम का कड़ा विरोध कर रहे है। लेकिन देश के युवाओं के समर्थन के चलते प्रिंस यह बदलाव धीरे धीरे ला पा रहे हैं। इसे सऊदी अरब के एक नए युग के रूप में देखा जा रहा है। सऊदी मौलवियों ने इसे गुनाह करार दिया है।