×

दान करने वाले लोग रहते हैं ज्यादा खुश ,जानिये कैसे

 

जयपुर | जी हाँ ये सच है की दान करने वाले लोग ज्यादा खुश रहते हैं | दान देना आज ही नहीं प्राचीन समय से चला आ रहा है जिसके कई उदाहरण हम सुनते हैं जैसे – दानवीर कर्ण ,राजा भोज ,राजा हरिश्चंद्र आदि |

आखिर दान देने का ख़ुशी से क्या लिंक है शोधकर्ताओं का कहना है की वे लोग ज्यादा तरक्की करते है जो दान करते हैं और इसके साथ ही बहुत खुश भी रहते हैं | क्योकि एक रिसर्च में पाया गया की दान देने वाले लोगों में ये दोनों विशेषताएं,दान न करने वालों की तुलना में  ज्यादा पायी गयी |

morning shoebox distribution through Jesus Loves You Church in Thmey village, Svay Rieng province, Cambodia

और इसके साथ ही उन्होंने पाया की स्वार्थी लोगों की तुलना में वे लोग ज्यादा खुश रहतें हैं जो दूसरे लोगों के दुःख दर्द में शामिल होतें हैं | क्योंकि उनका मस्तिष्क इन भावनाओं को एक अच्छे रूप में संचारित करता है जिससे उन्हें ख़ुशी मिलती है | और ऐसे लोगों के जीवन की लम्बाई भी बढ़ती है |

A boy receives a free food which was prepared by residents and volunteers on a street in the low-income neighborhood of Caucaguita in Caracas, Venezuela September 17, 2016. REUTERS/Henry Romero

अर्थात खुश रहने वाले लोगों की औसत आयु भी ज्यादा होती है | और साथ ही उन्हें बीमारियां भी कम होने की आशंका होती है | तो हम देख सकते हैं की दान करना हमारे लिए कैसे जरुरी है | जैसा की कहा  जाता है की पहला सुख निरोगी काया और दूजा सुख है माया |