×

क्या भूकंप ज्यादा आने वाली जगह पर हो सकता है सोने

 

जयपुर। भूकंप कैसा होता है ये हम सब अच्छे से जानते हैं लेकीन क्या आप जानते है की भूकंप से सोना हासिल कर सकते है। ऑस्ट्रेलियाई रिसर्चरों का कहना है कि भूकंप से पृथ्वी के भीतर सोना इकट्ठा हो सकता है। इनका मानना है की भूकंप के फौरन बाद ही पृथ्वी के भीतर सोना जमा हो जाता है। क्योंकि जमीन के फटने से जो जगह बनती है

वह तत्काल ही एक द्रव से भर जाती है। इससे दबाव में काफी कमी आ जाती है। दबाव के चलते द्रव फैलने लगता है और तेजी से वाष्पीकृत होता है। इस प्रकिया में द्रव में घुले जितने भी सोने के कण होते हैं वे फौरन नीचे बैठ जाते हैं।

माना जाता है कि नियमित भूकंप से सोने का भंडार बन सकता है। जिस इलाके में बार बार भूकंप की घटनाएं सामने आती हैं वहां सोना धीरे धीरे इकट्ठा होता रहता है। इससे सिर्फ सोने की एक पतली परत तैयार होती है। वैज्ञानिकों ने अपने रिसर्च से पता लगाया है कि

100 टन सोने का भंडार तैयार होने में सौ हजार सालों का समय लग सकता है। रिसर्चरों का मानना है कि दुनिया भर में जमीन के अंदर सोने के भंडार करीब तीस अरब साल पहले बने जब पृथ्वी पर पहाड़ों के निर्माण के दौरान दरारें बन रही थीं।