×

पहचान के अलावा डीएनए में मौजूद होती हैं और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां

 

जयपुर। आम तौर पर जब भी किसी इंसान की असली पहचान की बात आती है तो सबसे पहले डीएनए को तरजीह दी जाती है। जी हां, वही डीएनए जो हमारे आनुवांशिक गुणों का निर्धारण करता है। हमारे शरीर की हर कोशिका का मास्टरमाइंड होता है डीएनए। यह शरीर के हर हिस्से में पाया जाता है। तभी तो किसी भी शारीरिक नमूने से उसकी डीएनए जांच की जा सकती है। हम आपको बता दे कि जेम्स वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक ने 1953 में डीएनए अणुओं की संरचना के बारे में खोज की थी।

हम आपको बता दे कि अब तक यही समझा जाता रहा है कि डीएनए का मतलब केवल हमारी आनुवांशिक संरचना का वर्णन ही है, लेकिन हालिया रिसर्च के नतीजे यह बताते हैं कि डीएनए में औऱ भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां छुपी होती हैं, जिनका हमें पता तक नहीं था। जी हां, डीएनए में उपस्थित अनुवांशिक कोड के ऊपरी हिस्से में अन्य जानकारियां भी पाई जाती हैं। यह तथ्य हाल ही में एक शोध से पता चला है।

हालांकि कई सालों से इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन अब जाकर वैज्ञानिकों ने इस संबंध में आधिकारिक मुहर लगाई है। यानी अब वैज्ञानिक रूप से यह बात प्रमाणित हो चुकी है कि मनुष्य के डीएनए में आनुवांशिक सूचना के साथ ही अन्य तरह की अहम उपयोगी सूचना भी होती हैं।

बता दे कि इससे इंसान के व्यवहार के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। यह ऐतिहासिक शोध नीदरलैंड के लीडेन इंस्टिट्यूट ऑफ फिजिक्स के वैज्ञानिकों ने किया हैं। शोध दल ने कई कृत्रिम डीएनए भी विकसित किए तथा 2 स्तरों पर उनके बीच में एक संबंध का अध्ययन किया। इस अध्ययन का प्रकाशन पीएलओएस वन नामक शोध पत्रिका में किया गया है।