×

क्या आप जानते है ​मनुष्य ने कब से शुरू किया था, कपड़े पहनने

 

जयपुर। आज के मानव से यदि पूछा जाये कि कपड़े क्यों पहने जाते है,तो उसका जवाब आयेगा कि भला कोई बिना कपड़ों के कैसे रह सकता है। लेकिन शायद उसे मालूम नहीं है कि उसके पूर्वज पहले बिना कपड़ों के ही रहते थे। लेकिन कोई इसके बारे में बताया सकता है कि उसने कब से कपड़े पहनने शुरू किये थे।

शायद कोई नहीं बता पायेगा, लेकिन हाल ही में वैज्ञानिकों ने इस बात की जानकारी देने का दावा किया है कि आखिर मानव से सबसे पहले कपड़े पहनना कब से शुरू किया। जिसके बारे में वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष के आधार पर बताया है कि मानव में लगभग 170,000 साल पहले कपड़े पहनने शुरू कर दिया होगा।

इसके कारण में उन्होंने बताया कि उस समय आदिमानव के शरीर से बाल कम हो रहे थे और सर्दी से बचने के लिए उन्होंने तन को ढ़कने के लिए कुछ चीजों के इस्तेमाल के बारे में सोचा होगा। इन चीजों में से सबसे पहले जानवरों की खाल को शामिल किया होगा।चूंकि शरीर पर से बाल कम हो रहे थे इसलिए उन्होंने जानवरों की खाल लपेटना शुरू किया। इससे उनका शरीर गर्म रहता था।

रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि उस समय मानव अपने शरीर के 90 फीसदी हिस्से को खाल से ढ़ककर रखता था, जिनमें कपडें पहनने के तरीकों में महिला और पुरूषों में कोई अंतर नहीं था। कपड़ों के सिलने के बारे में खुलासा किया गया है कि कपड़ों को लकड़ी और जानवरों के दांतों के इस्तेमाल से सिला गया था।

हालांकि औजारों का निर्माण पहले निएंडरथल मानवों ने किया था, लेकिन खाल काटने के लिए पहला उपयोग हमारे पूर्वजों ने ही किया। इन्हीं जानकारियों के आधार पर वैज्ञानिकों ने मनुष्य के कपड़ों के बारे में खुलासा किया है।

हाल ही में हुए शोध के बाद वैज्ञानिकों ने मनुष्य के कपड़े पहनने की शुरूआत के बारे में खुलासा किया है। जिसमें बताया गया है कि मनुष्य लगभग 170,000 साल पहले से कपड़े पहनने शुरू किया होगा।इसके कारण में उन्होंने बताया कि उस समय आदिमानव के शरीर से बाल कम हो रहे थे और सर्दी से बचने के लिए उन्होंने तन को ढ़कने के लिए कुछ चीजों के इस्तेमाल के बारे में सोचा होगा। रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि उस समय मानव अपने शरीर के 90 फीसदी हिस्से को खाल से ढ़ककर रखता था क्या आप जानते है ​मनुष्य ने कब से शुरू किया था, कपड़े पहनने