×

चीन ने बनाया कृत्रिम हृदय, विज्ञान का अब तक का सबसे बड़ा चमत्कार

 

जयपुर। विज्ञान की मदद से इंसान प्रगति पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। नित नए अनुसंधान हमारे जीवन को हर रोज और भी बेहतर और सुखमय बनाते जा रहे हैं। हालांकि बढ़ती वैज्ञानिक तरक्की ने मानव के विनाश का इंतजाम भी साथ में ही किया है। लेकिन फिर भी तेजी से बदलते दौर में विज्ञान की उपयोगिता को हमें स्वीकारना ही पड़ता है। इसी दिशा में चीन ने हाल ही में अब तक का सबसे ऐतिहासिक आविष्कार किया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कृत्रिम दिल के बारे में।

जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने, हालांकि इस बात पर भरोसा करना काफी मुश्किल है, लेकिन यह सच है कि चीन ने कृत्रिम दिल बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है। हम आपको बता दे कि चीन के वैज्ञानिकों ने हाल ही में कृत्रिम हृदय यानी अर्टिफिशियल हार्ट विकसित करने का अनोखा दावा किया है। बता दे कि आर्टिफिशियल हार्ट वह तकनीक है जिसमें रॉकेट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

हालांकि अब तक इसका इस्तेमाल केवल जानवरों में ही किया गया है। लेकिन जल्द ही इंसान के लिए भी यह दिल काम में लिया जा सकेगा। चाइना एकेडमी ऑफ लॉन्च व्हीकल टेक्नोलॉजी (सीएटीटी) और उत्तरी चीन के तियानजिन में टेडा इंटरनेशनल कार्डियोवास्कुलर हॉस्पिटल द्वारा संयुक्त रूप से इस दिल को विकसित किया गया है।  

फिलहाल इस कृत्रिम दिल का चूहों पर सफल परीक्षण किया गया है। नतीजे काफी सही रहे हैं। अब इसे आगामी जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। जांच के दौरान इसको कई चरणों में जांचा जाएगा, ताकि यह पता चल सके कि इंसान के लिए यह कैसे काम कर पाएगा। अगर यह दिल सभी परीक्षणों में सफल होकर सबका दिल जीत लेता है तो यह इंसान की अब तक की सबसे बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि मानी जाएगी।