क्या ब्रह्मांड में पदार्थ के अस्तित्व के साथ प्रति पदार्थ का अस्तित्व भी हो सकता है?
जयपुर। सारे ब्रह्मांड में पदार्थ है लेकिन ये क्यों है इसका क्या अस्तित्व है। ब्रह्मांड के बारे में हम नहीं जानते है इसी तरह से ब्रह्मांड के पदार्थों के बारे में भी हम नहीं जानते है। जैसा की हम जानते है कि पदार्थ का विलोम प्रति पदार्थ होता है यह केवल विद्युत आवेश मे भिन्न होता है और जब पदार्थ और प्रतिपदार्थ मिलते है वे दोनो ऊर्जा मे परिवर्तित हो जाते है। ब्रह्मांड में बिगबैंग हुआ था इसके अनुसार माने तो समान मात्रा मे पदार्थ और प्रति-पदार्थ बने होंगे और दोनो मिलकर ऊर्जा मे परिवर्तित करे होंगे।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ज्ञात ब्रह्मांड में प्रति-पदार्थ नही है और केवल पदार्थ ही है। इसके पीछे कारण है कि अगर ऐसा नही होता तो मै और आप दोनो नही होते। वैज्ञानिक यह जानने की कोशिश कर रहे है कि क्यों प्रकृति पदार्थ को प्रति-पदार्थ पर प्राथमिकता देती है। यह बहुत ही बड़ी गुत्थी है जिसके हल के लिये महासममीती और न्युट्रीनों दो प्रमुख उम्मीदवार माने जा रहे है। तो इसी के साथ दुसरा सावल बनता है कि यदी इस ब्रह्मांड में पदार्थ है तो क्या दूसरे ब्रह्मांड में प्रति पदार्थ हो सकता है।