×

दुनिया का सबसे विचित्र मेंढ़क: जिसका दिल आप बाहर से भी देख सकते हैं, जाने आखिर क्यों इस मेंढ़क का शरीर है पारदर्शी?

 

जरा सोचिए कि अगर हम हर इंसान का धड़कता हुआ दिल बाहर से बड़ी ही आसानी से देख सकते तो क्या होता। फिर आप किसी के भी दिल की धड़कन कितनी तेजी से कब-कब धड़क रही है इसको सुनने साथ-साथ देख भी पाते। मगर ऐसा मुमकिन नहीं है ये आप सभी जानते हैं। क्योंकि इंसान का शरीर पारदर्शक नहीं है। अगर हम आपसे कहें कि दुनिया में एक ऐसा भी जीव मौजुद है जिसका शरीर पारदर्शी है।

जी हां, अमेजोन के जंगलो में पाए जाने वाला एक मेंढक जिसे हयालिनोबाट्राचियम याकू भी कहा जाता है। कहा जाता है कि इस मेंढ़क का शरीर पारदर्शी है और इसका दिल बाहर से साफ दिखता है। एक जॅंच में यह भी पता लगा है कि इस मेंढ़क को खोजना इतना आसान नहीं है, क्योंकि बाकी जानवरों के मुकाबले यह आकार में बहुत ही छोटा है कि इसे देखने के लिए लैंस की जरूरत पड़ती है।

ये भी पढ़ें यहां रात को होती है रोशनी, वैज्ञानिकों ने भी मानी हार, किसी को नहीं पता यहां क्यों रहता है शाम को भी सवेरा!

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर लैंस से हयालिनोबाट्राचियम याकू को देखा जाए तो आसानी से इस मेढक की किडनी, मूत्राश्य और यहां तक की दिल भी देखा जा सकता है। सैनट्रीलेनीडे प्रजाति के ये मेंढ़क अक्सर पारदर्शी ही होते हैं।

एच याकू कहे जाने वाले इस मेंढक को वातावरण में ढ़लना आता है और वातावरण में ढ़लने के कारण यह सबसे छिपकर शिकार करने में समर्थ रहता है।

ये भी पढ़ें ब्रिटिश एयरवेज रखेगा आपकी खुशी का ख्याल, सफर के दौरान देगा “खुशी वाली गोली”

हालांकि यह एक छोटा सा जीव है, तथा इसकी जाति के नर मेंढ़क अपने अंडों की रक्षा करते हैं और मादा शिकार करती है। फिलहाल अमेजोन के जंगलो में इनकी संख्या 70 प्रतिशत से ज्यादा है ।

लेटेस्ट जानकारी पाएं हमारे FB पेज पर
अभी LIKE करें – समाचार नामा