×

मधुमक्खियों में होती है खतरे को भांपने की शक्ति,देती है चेतावनी

 

जयपुर। मधुमक्खी के बारे में कहा जाता है कि इनकी आंखे इंसान की आंखों से कई गुना अधिक तेज होती है। जिसकी मदद से वो अपने शिकार को जल्द ही ढूंढ लेती है। लेकिन एक और अध्ययन के बाद सामने आया है कि मधुक्खी अपनी तेज आंखों से आने वाले खतरे को पहले से ही भांप लेती है और इसके संबंध में साथियों को चेतावनी भी दे देती ​है।

इस चेतावनी को पाकर साथी मधुमक्खियां अपने बचाव कार्य में तेजी से लग जाती है। वैज्ञानिक बताते है कि इसकी सूचना ये अपने शरीर में कंपन करके देती है। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि एशियाई मधुमक्खियां अलग—अलग खतरें की चेतावनी अलग—अगल तरीकों कंपन करके देती है।

मधुमक्खियों संबंध में कहा जाता है कि इनके समूह में एक मुखियां मधुमक्खी होती है। ये मधुमक्खी सबसे पहले खतरे को भांपती है। जिसके बाद ये अपने साथियों को इसकी चेतावनी देती है। चेतावनी को पाकर अन्य सभी मधुमक्खियां अपने बचाव कार्य में तेजी दिखाते हुए खतरें बचने का पूरा इंतजाम कर लेती है।

अमेरिका के सैन डियागो के केलिफोर्नियां के प्रोफेसर जेम्स निह का कहना है कि मधुमक्खी खतरे को भांप कर आश्चर्यजनक तरीके से शरीर में कंपन शुरू कर देती है। जिसकी सूचना पाकर अन्य मधुमक्खिया भी वैसा ही कंपन शुरू कर देती हैं। इसमें बताया गया कि वो अलग—अलग खतरे में अलग—अलग गति से कंपन करती है।

अगर कोई बड़ा जीव होता है,तो वो तेजी से कंपन करती है। इसी को देखते हुए शोधकर्ता बताते है कि इसका यह मतलब होता है कि मधुमक्खी हमला करने वाले जीव का आकार देखकर खतरे का अंदाजा लगा सकती है।

हाल ही में अमेरिका के शोधकर्ताओं ने मधुमक्खी के व्यवहार पर एक शोध किया। इस शोध में बताया गया कि मधुमक्खी में ऐसी शक्ति होती है, जिससे वो खतरे को पहले भांप लेती है। इसकी सूचना वो साथी मधुमक्खियों को देती है, जिससे वो जल्द ही बचने का इंतजाम कर लेती है। खतरे को भांप कर ये एक अलग तरह से कंपन करने लगती है। मधुमक्खियों में होती है खतरे को भांपने की शक्ति,देती है चेतावनी